एक्सप्लोरर

जानें आखिर क्या है हथिया नक्षत्र, जिसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार बाढ़ के लिए ठहराया है जिम्मेदार

इस वक्त केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का हथिया नक्षत्र को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चा में हैं. अश्विनी चौबे ने पटना में आई बाढ़ के लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार बताया है.

नई दिल्ली: भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने फिल्म 'इम्मोर्टल्स' में एक 'नजूमी' का किरदार निभाया था. शायर अमिताभ त्रिपाठी ने भी अपनी गजल के एक मिसरे को खूबसूरती के साथ सजाते हुए कहा है, 'ऐ नजूमी जरा सितारों पर हो सके तो थोड़ी सी रोशनी कर दे.' तो आखिर ये नजूमी है क्या? असल में नजूमी उस औरत को कहा जाता है जो सितारों की गति देखकर भविष्यवाणी करती है. माना जाता है नजूमी परंपरा भारतीय नक्षत्र गणना की परंपरा से ही प्रेरित है.

इस वक्त केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का हथिया नक्षत्र को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चा में हैं. अश्विनी चौबे ने पटना में आई बाढ़ के लिए हथिया नक्षत्र को जिम्मेदार बताया है. वैसे तो हथिया नक्षत्र को किसानों के लिए वरदान माना गया है. लेकिन अगर अश्विनी चौबे की कही बात को सच माना जाए तो इस बार ये बिहार वासियों के लिए किसी श्राप से कम साबित नहीं हुआ है.

हथिया नक्षत्र को हस्त नक्षत्र भी कहा जाता है. ये 5 तारों का समूह है जिसकी आकृति हाथ के पंजे के जैसी है. इसका ग्रह स्वामी चंद्र है. पाश्चात्य में इसे α, β, γ, δ और ε Corvi से दर्शाया जाता है. तारा मंडल में इसकी स्थिति 10VI00-23VI20 है. हालाकि 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को स्वामी नक्षत्र माना गया है. इस नक्षत्र के देव बृहस्पति माने गए हैं और शनि इसे दिशा दिखाता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र का जातक महान कीर्ति अर्जित करता है.

भारत में नक्षत्र परंपरा काफी पुरानी मानी गयी है. आसमान में तारों के समूह को नक्षत्र कहा जाता है. ये सभी नक्षत्र चंद्रमा के पथ में स्थित होते हैं जिनके समीप से चंद्रमा गति करता है. सूर्य कैलेंडर से इनकी गणना करना मुश्किल है, लेकिन चंद्र कैलेंडेर से इनकी गणना आसानी से की जा सकती है. वैसे तो 88+1 नक्षत्र माने गए हैं, लेकिन चंद्रमा 27 नक्षत्रों में गति करता है. इन्हें ही प्रधान नक्षत्र माना जाता है. इसके साथ ही एक गुप्त नक्षत्र भी माना गया है जिसे अभिजीत कहा जाता है. इस तरह इनकी संख्या 28 हो जाती है.

ऋग्वेद में एक जगह पर सूर्य की गणना भी नक्षत्र में की गई है. भागवत पुराण में कहा गया है कि ये सभी नक्षत्र प्रजापति दक्ष की पुत्रियां और चंद्रमा की पत्नी हैं. इसके साथ ही इसे लेकर शिव महापुराण में एक कथा भी बताई जाती है. कहा जाता है कि राजा दक्ष ने अपनी 27 पुत्रियों का विवाह चंद्र से किया था. लेकिन वो सभी 27 में से रोहणी से ज्यादा प्रेम करते थे.

चंद्र के इस व्यवहार के कारण बाकी की 26 दक्ष पुत्रियां दुखी रहती थीं. उन्होंने अपनी ये व्यथा अपने पिता को बताई. दक्ष ने चंद्रमा को समझाया लेकिन वो नहीं माने तो उन्होंने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दे दिया.

चंद्रमा इससे घबरा कर ब्रह्मा के पास गए. ब्रह्मा ने उन्हें शिव की स्तुति करने को कहा. तब चंद्रमा ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना कर घोर तप किया. उनकी इस तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने कहा कि आज से हर मास में दो पक्ष होंगे (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) इनमें लगातार तुम्हारी रोशनी घटेगी और बढ़ेगी, और जब पूर्णिमा को तुम अपने पूर्ण रूप में रहोगे तब रोहणी नक्षत्र में वास करोगे.

27 नक्षत्रों के नाम:- 1-आश्विन, 2-भरणी, 3-कृतिका, 4-रोहिणी, 5-मृगशिरा, 6-आर्द्रा, 7-पुनर्वसु, 8-पुष्य, 9-आश्लेषा, 10-मघा, 11-पूर्वा फाल्गुनी, 12-उत्तरा फाल्गुनी, 13-हस्त, 14-चित्रा, 15-स्वाति, 16-विशाखा, 17-अनुराधा, 18-ज्येष्ठा, 19-मूल, 20-पूर्वाषाढ़ा, 21-उत्तराषाढ़ा, 22-श्रवण, 23-धनिष्ठा, 24-शतभिषा, 25-पूर्वा भाद्रपद, 26-उत्तरा भाद्रपद और 27-रेवती, 28-अभिजीत.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget