एक्सप्लोरर

बिहार में 24-25 जून को पहली बार होगा जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन

सुशील मोदी ने कहा कि सम्मेलन में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित लगभग 100 राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और किसान भी अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा करेंगे.

पटना: बिहार में आगामी 24-25 जून को राष्ट्रीय स्तर का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सुशील मोदी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिहार में पहली बार जलवायु परिवर्तन पर 24 और 25 जून को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें केन्द्र सरकार सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, असम, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के पर्यावरण एवं वन विभाग के मंत्री, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ, नीति निर्धारक, अधिकारी और दूसरे लोग भाग लेंगे.

पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में पूर्वी भारत के राज्यों में जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा और विचारों का अदान-प्रदान होगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्द्धन विशिष्ट अतिथि होगें. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पूर्वी भारत के अनेक मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ भी भाग लेंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सहित भारत के अन्य पूर्वी राज्य वर्षा आधारित कृषि और वानिकी पर निर्भर करते हैं, जिसकी वजह से जलवायु परिवर्तन का सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव इन राज्यों पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में इन राज्यों में जलवायु परिवर्तन की वजह से उत्पन्न चुनौतियां, इनसे निपटने के लिए सक्षम कार्य प्रणाली, बेहतर नीतियों और योजनाओं का निर्माण आदि के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श होगा.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित लगभग 100 राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और किसान भी अपने विचारों एवं अनुभवों को साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बुलाया गया है ताकि हमारी नई पीढ़ी जलवायु परिवर्तन से अवगत होकर इसकी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget