एक्सप्लोरर

बिहार में नीतीश का सुशासन पानी-पानी: बेतिया, अररिया और दरभंगा सहित कई इलाकों में मचा हाहाकार

बेतिया, अररिया और दरभंगा सहित कई इलाकों में पानी भरने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हर तरफ हाहाकार मचा है. राज्य में फिलहाल जो स्थिति है, उससे सुशासन के दावे की पोल पट्टी खुल रही है.

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशासन और प्रशासन बारिश से लड़ने को तैयार नहीं है. राज्य कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति है. बेतिया, अररिया और दरभंगा सहित कई इलाकों में पानी भरने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हर तरफ हाहाकार मचा है. राज्य में फिलहाल जो स्थिति है, उससे सुशासन के दावे की पोल पट्टी खुल रही है. जानिए बिहार के किन इलाकों में बारिश ने रोजमर्रा की जिंदगी को ठप कर दिया है. बेतिया बेतिया पर बारिश की जबरदस्त मार पड़ी है. नेपाल की नदियों के रास्ते बेतिया में पहुंच रहा बारिश का पानी तांडव मचा रहा है. नदियों के उफान पर होने के चलते गांव से लेकर शहर तक पानी में डूबे हुए हैं. ऐसे हालात में लोगों के सामने पलानय के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा. हालात ये हैं कि रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं. नरकटियागंज के कई गांव बाढ़ जैसे संकट से जूझ रहे हैं. अररिया अररिया के फारबिसगंज में बाढ़ में फंसे दूल्हा दुल्हन और बारातियों को ड्रम का नांव बनाकर विदाई दी गई. अररिया जिला प्रशासन ने लाख दावा किया गया हो बाढ़ को लेकर लेकिन हकीकत कुछ और है. बाढ़ का तांडव जारी है. लगातार नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से अब अररिया शहरी क्षेत्र में भी पानी प्रवेश कर गया है. शहर के प्रभावितों के लिए महिला कॉलेज को शिविर स्थल के रूप में चिन्हित किया था,अब वहां भी बाढ़ आ गई है. सर्किट हाउस में भी सैलाब का पानी आने से दिक्कत हो गयी है. बाढ़ से दर्जनों घरों में पानी आ गया है. प्रशासन के लाख घोषणा के बावजूद शहरी पीड़ितों के लिए कोई राहत कैम्प शुरू नहीं हो पाया है. दरभंगा बिहार के दरभंगा में बारिश ने से हाहहाकर मचा हुआ है. दरभंगा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित है. दरभंगा जिला में इटहर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे जिंदगी ठप सी हो गई. यहां के लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भी टूट गया है. लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोग जहां तहां आसरा ले रहे हैं. प्रशासन ने नाव तक मुहैया नहीं कराई. लोग निजी नावो पर दस रुपया देकर सफर करने के लिए मजबूर है. सुपौल सुपौल में कोसी नदी से सटे गांवों में आसमान से आफत बरस रही है. दर्जनों गांव ऐसे हैं जहां बाढ़ का पानी घुस गया है और लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं. कोसी तटबंध के अंदर जो लोग रहते हैं, उसके सामने चारों तरफ मुसीबत पानी के रूप में खड़ी हो गई है. प्रशासन की कोशिशें भी पानी के आगे बेबस दिखाई देती हैं. तस्वीरें प्रशासन को चेतावनी भी दे रही हैं कि अगर जल्द हालात पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिन बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. मोतिहारी और सीतामढ़ी लगातार हो रही बारिश मोतिहारी और सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती इलाकों में तबाही मचा रही है. पानी बढ़ने से नेपाल की सीमा से सटा लालबकेया और बागमती बांध कई जगहों पर टूट गया है, जिससे कई गांव पानी में डूब गए हैं. कुछ गांवों में पानी इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोगों को अपने घरों की छतों पर गुजारा करना पड़ा रहा है. सीतामढ़ी जिला भी भारी बारिश की चपेट में है. इस बीच रीगा से विधायक अमित कुमार को जब बाढ़ की सूचना मिली तो वो पटना से सीधे अपने क्षेत्र पहुंच गए. लेकिन हर तरफ पानी की वजह से गांव जाने वाले रास्ते बंद हो चुके थे. इस बीच विधायक ने एक ट्रैक्टर मंगाया और बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए ट्रैक्टर पर ही सवार होकर निकल गए. विधायक अमित कुमार उस जगह तक भी पहुंच गए जहां प्रशासन पहुंचने में नाकाम रहा है. विधायक ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां बांध टूटा हुआ है. यह भी पढ़ें- आज क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर, दोनों ने आजतक नहीं जीता ये खिताब भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू, कल सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर होगा प्रक्षेपण करतारपुर कॉरिडोर: आज बातचीत के लिए आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के अधिकारी, कई मुद्दे उठाएगा भारत राजस्थान: राजसमंद में पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद की जांच करके लौट रहे थे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget