एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: थम नहीं रहा मासूमों की मौत का सिलसिला, इसके कारणों को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग

बिहार में अबतक इस बीमारी से 154 बच्चों की मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर में इस बीमारी ने सबसे ज्यादा आतंक मचाया है. सिर्फ इस जिले में 120 बच्चों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी के कारणों को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है.

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से मरने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ने के बीच इस बीमारी के कारणों को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग अलग है. मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) के शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी) डा. गोपाल शंकर सहनी ने कहा, ‘‘कई लोग इसके लिए लीची के सेवन को जिम्मेदार बताते हैं. मैं कई वर्षों से ऐसे मरीजों को देख रहा हूं और यह अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण होती है.’’

चमकी बुखार के बारे में सहनी की राय पर शिशु रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ पीडियाट्रिक्स के बिहार चैप्टर का नेतृत्व कर चुके अरुण शाह का कहना है, "यदि गर्मी और आर्द्रता मुख्य कारक है, तो ऐसा क्यों है कि ज्यादातर बच्चों में इसके लक्षण सुबह विकसित होते हैं.’’ शाह वेल्लोर के महामारी विशेषज्ञ टी जैकब जॉन के साथ काम कर चुके हैं. जॉन ने ही पहली बार 2016 में लीची के सेवन को अनियंत्रित हाइपोग्लाइसीमिया (रक्त शर्करा का स्तर के बेहद कम हो जाना) का एक कारक बताया था.

अरुण शाह ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन ने यह नहीं कहा गया था कि लीची का सेवन करने वाला कोई भी बीमार पड़ जाएगा. बिना पकी लीची के फल में एमसीपीजी नामक टॉक्सिन की सांद्रता उच्च स्तर में होती है. इसके कारण जब कुपोषित बच्चे ऐसे फल का सेवन करते हैं तो यह हाइपोग्लाइसीमिया को बढ़ावा देता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन के निष्कर्षों को अटलांटा स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से किए गए एक शोध द्वारा भी पुष्टि की गई थी और यह प्रतिष्ठित पत्रिका लैंसेट में प्रकाशित हुई थी.’’

इसके आगे अरुण शाह ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन में इस तरह के प्रकोप को रोकने के लिए कई सिफारिशें की गयी थीं. इसमें जागरूकता बढ़ाना शामिल था ताकि बच्चों को भूखे पेट न सोने दिया जाए और लीची के बगानों से उन्हें दूर रखा जाए. इसके अलावा कुपोषण के उन्मूलन की भी आवश्यकता है.’’ उन्होंने कहा कि 2017 और 2018 में इस रोग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के कारण इससे ग्रसित होने वाले बच्चों की संख्या में कमी आयी थी. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को विकसित करने की आवश्यकता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget