एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll 2019: सीट बचाने के मामले में जेडीयू से आगे निकली बीजेपी और एलजेपी

एक्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है. बीजेपी और एलजेपी अपने कोटे की सभी सीटें जीत रही है वहीं नीतीश कुमार की पार्टी अपने कोटे की छह सीटें हार सकती है. यहीं छह सीटें महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है.

 

Lok Sabha Election 2019: बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर बीजेपी और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी 40 में से 34 सीटें जीत सकती है. एबीपी न्यूज-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 17, जेडीयू 11 और एलजेपी 6 सीटें जीत सकती है. बाकी बची छह सीटें महागठबंधन के खाते में जा सकती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए बिहार में भले ही जीत रही है लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अपनी सीट बचान के मामले में बीजेपी और एलजेपी से पीछे रहती दिख रही है. आंकड़े के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है.

एनडीए में जो सीटों का बंटवारा हुआ था उसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर-बराबर 17 सीटें पर लड़ रही है और एलजेपी को छह सीटें मिली थीं. एक्जिट पोल के आंकड़े को देखें तो बीजेपी और एलजेपी अपने खाते की 17 और छह सीटें जीतती दिख रही है लेकिन जेडीयू यहां छह सीटें गंवा रही है. यानी जेडीयू जितनी सीटें हार रही है, उतनी ही सीट महागठबंधन जीत रही है. अगर नीतीश कुमार भी अपनी सीटें निकालने में कामयाब हो जाते तो महागठबंधन का खाता खाली रह जाता.

ABP Exit Poll: जानिए- बिहार में क्यों हार रहा है महगठबंधन, क्या हैं एनडीए के प्रचंड जीत के कारण?

एग्जिट पोल में महागठबंधन को छह सीटें मिल रही हैं. इसमें आरजेडी को तीन, कांग्रेस को दो और आरएलएसपी को एक सीट मिल रही है. जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी पार्टी का खाता भी नहीं खुल रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक कांगेस के शत्रुघ्न सिन्हा, आरजेडी की मीसा भारती और सीपीआई के कन्हैया कुमार अपनी सीट हारते नजर आ रहे हैं. वहीं बक्सर सीट की तो यहां से अश्विनी कुमार चौबे बाजी मार रहे हैं. यहां से वह राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और प्रत्याशी जगदानंद सिंह को मात दे रहे हैं. सासाराम सुरक्षित सीट से छेदी पासवान बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. यहां से कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को टिकट दिया है. सर्वे के मुताबिक मीरा कुमार चुनाव हार रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget