एक्सप्लोरर

बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी अब सभी 243 सीटों पर करेगी चुनाव की तैयारी

चिराग पासवान की अध्यक्षता में एलजेपी बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इसके लिए एलजेपी पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाने जा रही है.

पटनाः जब से चिराग पासवान ने एलजेपी की कमान संभाली है तबसे पार्टी लगातार अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है. इसके तहत पार्टी ने पूरे देश में खासकर बिहार में सघन सदस्यता अभियान चलाया हुआ है.

सभी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी

बिहार चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा फ़ैसला लिया है. पार्टी ने तय किया है कि वो बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी करेगी. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल ख़ालिक़ ने पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को पत्र लिख कर सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी करने को कहा है. हालांकि पत्र में सभी सीटों पर तैयारी करने की जो वजह बताई गई है वो दिलचस्प है. पार्टी का कहना है कि सभी सीटों पर एनडीए की स्थिति मजबूत करने के लिए ऐसा फ़ैसला लिया गया है.

पहले किया था 119 सीटों पर तैयारी का ऐलान

पहले पार्टी ने केवल 119 सीटों पर चुनाव की तैयारी का फ़ैसला किया था. पार्टी का कहना था कि ये सभी सीटें वो हैं जिसपर बिहार एनडीए की दो सहयोगियों बीजेपी और जेडीयू का क़ब्ज़ा नहीं है. ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ने के लिए जितनी भी सीटें मिलेंगी वो इन्हीं में से मिलेगी .

सभी सीटों पर चलेगा सदस्यता अभियान

बीते साल 28 नवम्बर को पार्टी की कमान संभालने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूरे देश, खासकर बिहार में सघन सदस्यता अभियान चलाकर कम से कम 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था. अब जबकि पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी करेगी तो पार्टी ने फ़ैसला किया है कि इन सीटों पर नए सिरे से सदस्यता अभियान में तेज़ी लाई जाए.

अपने घोषणा पत्र की है तैयारी

इसके पहले पार्टी ने अपना अलग घोषणा पत्र लाने का भी ऐलान किया है जिसे 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के दिन पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में जारी किया जाएगा. पार्टी ने इसे बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट 2020 नाम दिया है. वहीं इसी थीम के साथ 21 फरवरी से पार्टी ने बिहार में एक यात्रा की शुरुआत भी की है जिसकी शुरुआत ख़ुद चिराग़ पासवान ने की थी .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget