एक्सप्लोरर

बिहार की वृद्धि दर साल 2017-18 में बढ़कर 11.3 प्रतिशत- आर्थिक समीक्षा

बिहार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बताया कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (राज्य जीडीपी) की वृद्धि दर 2017-18 में बढ़ कर 11.3 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गयी.

पटना: बिहार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बताया कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (राज्य जीडीपी) की वृद्धि दर 2017-18 में बढ़ कर 11.3 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गयी. राज्य विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन विधान सभा में बिहार की 13वीं आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश करने के बाद सुशील ने पत्रकारों को बताया कि 2017-18 में बिहार की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर इससे पिछले वित्तीय वर्ष के 9.9 प्रतिशत से बढकर 11.3 प्रतिशत पर पहुंच गयी. इस दौरान राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत के आसपास रही है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार 2007-2008 से लगातार राजस्व अधिशेष की स्थिति में रहा है. राजस्व अधिशेष 2013-14 में 6,441 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 14,823 करोड़ रुपये हो गया.

सुशील ने कहा कि 2018-19 के दौरान राजस्व अधिशेष 21,312 करोड़ रुपये अनुमानित है जिसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन का परिणाम माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्व अधिशेष का उपयोग सड़क, भवन आदि जैसे परिसंपत्ति निर्माण के लिए किया जा सकता है.

सुशील ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक घाटा 2016-17 के 8,289 करोड़ रुपये से घटकर 2017-18 में 5,251 करोड़ रुपये रह गया है. प्राथमिक घाटे में कमी के कारण 2017-18 में सकल राजकोषीय घाटा भी 2016-17 के 16,480 करोड़ रुपये से घटकर 14,305 करोड़ रुपये रह गया जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.9 प्रतिशत है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में अनाजों के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है. अनाज उत्पादन 2013-14 के 15.72 लाख टन से बढ़कर 2017-18 में 17.35 लाख टन हो गया है. मक्का के उत्पादन की वृद्धि दर 6 प्रतिशत और चावल में 4.0 प्रतिशत रही है।

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि बिहार में बिजली की चरम मांग पूरी करने के मामले में काफी सुधार हुआ है. बिजली उपलब्धता 2011-12 के 1712 मेगावाट से बढ़कर 2017-18 में 4,535 मेगावाट हो गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपलब्धता 6-8 घंटे से बढ़कर 18-20 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 10-12 घंटे से बढ़कर 22-24 घंटे हो गई है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 2011-12 के 134 किलोवाट आवर से बढ़कर 2017-18 में 280 किलोवाट आवर हो गई है. सुशील ने वाहनों की खरीद बिक्री बढ़ने पर भी खुशी जताई और कहा कि वर्ष 2016-17 में 7 लाख 64 हजार वाहन की बिक्री हुई थी जो बढ़कर 2017-18 में 11,18,000 हो गई. उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई यात्रियों की संख्या में 2017-18 में गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget