एक्सप्लोरर

शेखपुरा: डीएम इनायत खान ने शहीद सीआरपीएफ जवानों की बेटियों को लिया गोद, दान की दो दिन की सैलरी

शेखपुरा की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) इनायत खान पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रतन कुमार ठाकुर और संजय कुनार सिन्हा की बेटियों को गोद लेंगी. इसके साथ उन्होंने इन दोनों के परिवारों को अपनी दो दिन की सैलरी दान की है.

पटना: बिहार के शेखपुरा की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) इनायत खान ने शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए राज्य के दो सीआरपीएफ जवानों की बेटियों को गोद लेने का फैसला किया. बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी इनायत खान ने घोषणा की है कि वो रतन कुमार ठाकुर और संजय कुनार सिन्हा की बेटियों को गोद लेंगी.

इनायत खान ने कहा कि वो लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगी, इसके अलावा दूसरे खर्चों का भी ध्यान रखेंगी. उन्होंने दोनों शहीदों के परिवारों को उनकी दो दिन की सैलरी भी दान करने की बात कही. इनायत खान ने कहा, "मैंने अपने जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे दोनों शहीदों के परिवारों को एक दिन का वेतन दान करें."

इनायत खान के मुताबिक, शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए दान करने वालों के लिए शेखपुरा में एक बैंक खाता खोला गया है. इससे पहले, खान ने डीएम कार्यालय में कर्मचारियों के साथ, शनिवार को एक मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला कर दिया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है और देशभर में पाकिस्तान के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. सरकार ने बदले के लिए सेना को खुली छूट दी है. साथ ही पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छीन लिया था.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

फिदायीन आतंकी ने कैसे दिया पुलवामा हमले को अंजाम? देखें हमारे खास शो '3:15 की आखिरी बस' में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget