एक्सप्लोरर

बिहार: COVID-19 पर आरजेडी की पहल के बाद जागी बीजेपी, सुशील मोदी ने बीजेपी विधायकों को दिया ये टास्क

कोरोना वायरस को लेकर आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे.

 

पटना: कोरोना वायरस को लेकर आरजेडी की पहल के बाद अब बीजेपी भी सक्रिय हो गई है. बिहार के बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सीएम रिलीफ फंड में बीजेपी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों को एक महीने की सैलरी देने को कहा. वहीं, मंत्री एक लाख रुपये देंगे. सुशील कुमार मोदी ने अपने सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग स्थित कार्यालय से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ बीजेपी के सभी विधायकों और विधान पार्षदों के साथ पहली बार ऑडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात की.

बीजेपी विधायकों को दिया टास्क

सुशील मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा, ‘’अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि खाद्य सामग्री, साग-सब्जी, दवा, दूध आदि की किल्लत नहीं हो. कोई इन्हें जमाखोरी कर अधिक कीमत पर नहीं बेचें. कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों के मुकाबले के लिए बीजेपी के सभी विधायक और विधान पार्षद एक-एक महीने के वेतन और मंत्री एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे.’’

सौ लोगों से मोबाइल पर बात कर लें फीड बैक- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने सभी सदस्यों को प्रतिदिन कम से कम 100 लोगों से मोबाइल या फोन से बात कर फीडबैक लेने, कोरोना वायरस से बचने की सावधानियां बताने और आम लोगों से जुड़ी परेशानियों से अधिकारियों को बता कर उसे दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विधायक लोगों को समझाएं कि खाद्य सामग्री, साग-सब्जी, दवा आदि की कोई किल्लत नहीं है, इसलिए डर से अनावश्यक खरीदारी नहीं करें. लॉकडाउन में  आवश्यक सामग्रियों की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

सोशल मीडिया के फेक न्यूज़ से बचें

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विधायक और विधान पार्षद आम लोगों को सचेत करें कि सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज से सावधान रहें और बिना जांचे-परखे उसे दूसरों को फॉरवर्ड नहीं करें. मीडिया के जरिए चिकित्सकों और विशेषज्ञों के सुझाव को ही अधिकृत मानें. अन्य राज्यों व देश के बाहर से ग्रामीण क्षेत्रों में आए लोग अपने घरों में अलग-थलग रहें या मुखिया से सम्पर्क कर उन्हें पंचायत भवन या स्कूल में अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

सरकार की मदद लोगों तक पहुंचाएं

इसके साथ ही फौरी राहत के तौर पर राज्य सरकार द्वारा घोषित राशन कार्डधारियों को एक माह की राशन सामग्री, एक हजार रुपये, राज्य के 86 लाख पेंशनभोगियों को तीन महीने की अग्रिम पेंशन राशि, छात्रवृत्तियां आदि का ससमय उनके खातों में भुगतान भी सुनिश्चित करें.

आरजेडी ने क्या पहल की थी?

बता दें कि इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘’ इस कठिन वक्त में बिहारवासियों के कष्ट में साथ नहीं रहने का कष्ट है. पार्टी के सभी विधायकगण, नेता प्रतिपक्ष, पदाधिकारी पूरी सक्रियता,सकारात्मकता और क्रियाशीलता के साथ हरसंभव राज्य सरकार की मदद कर रहे है. पार्टी को 2,50000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का निर्देश दिया है.’’

वहीं 23 मार्च को आरजेडी ने ट्वीट कर कहा था, ‘’ राजद ने सकारात्मक पहल करते हुए अपने पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि उनके पंचायत में यदि कोई कोरोना पीड़ित है तो अविलंब उसकी सूचना प्रखंड और जिला अध्यक्ष के माध्यम से राज्य कार्यालय को दें और एक रजिस्टर पर पीड़ित व्यक्ति की जानकारी सूचीबद्ध करें।दूसरी पार्टियाँ इससे सीखें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget