एक्सप्लोरर

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो बिहार को देंगे विशेष राज्य का दर्जा: शक्ति सिंह गोहिल

बिहार को विशेष दर्जा की मांग पर गोहिल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

पटना: एनडीए में मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस ने एक और पासा फेंका है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने आज पटना में कहा कि पार्टी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएगी. आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोहिल ने किसानों की समस्या को लेकर पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया.

किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने टोल फ्री नम्बर 18001007140 जारी किया है. 25 जून को जिला स्तर पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. गोहिल ने आरोप लगाया कि गेहूं का समर्थन मूल्य बिहार के किसानों को नहीं मिल रहा. उन्होंने मांग की है कि किसानों के अनाज का उठाव एफसीआई के जरिए बिहार सरकार करे.

नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए गोहिल ने कहा कि चार सालों में पीएम मोदी की सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया. यूपीए की सरकार के दौरान किसानों के लिए 72000 करोड़ का कर्ज माफ किया. अपनी सरकार से एनडीए की तुलना करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार में कृषि विकास दर 1.9 प्रतिशत था, जबकि यूपीए की सरकार में ग्रोथ रेट 4.2 प्रतिशत था.

कांग्रेस ने मांग की कि बिहार में बंद पड़े चीनी मिल को चालू कराया जाय. मक्का की पैदावार दाना विहीन हुई लिहाज़ा सरकार आपदा प्रबंध के तहत किसानों को मुआवजा दे. किसानों के संकट को देखते हुए एमपीएस नए सिरे से निर्धारित हो. शक्ति सिंह गोहिल ने किसानों की बेहतरी के लिए बैधनाथ कमीशन के अनुशंसा को लागू करने की मांग की.

बिहार के किसानों के लिए कांग्रेस ब्लू प्रिंट जारी करेगी. गोहिल ने कहा कि पीएम मोदी का फसल बीमा योजना फ्रॉड है. उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार भी हमारी बातों से सहमत हैं. बिहार को विशेष दर्जा की मांग पर गोहिल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget