एक्सप्लोरर

NDA में शामिल दलों को एहसास हो गया कि अब नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं मिलेगा वोट- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि एनडीए में शामिल दलों को एहसास हो गया है कि अब नरेंद्र मोदी के नाम पर उन्हें वोट नहीं मिलने वाला.

पटना: बिहार में एनडीए में रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी के तेवर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. विपक्ष ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि तीन राज्यों में बीजेपी की हार ने एनडीए में बिखराव की रूपरेखा तय कर दी है. पहले उपेंद्र कुशवाहा का बाहर जाना और अब एलजेपी के नेताओं का अल्टीमेटम देना बताता है कि एनडीए में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि अब महागठबंधन का दायरा बढ़ेगा और एनडीए के दल अलग हटेंगे. एनडीए में शामिल दलों को एहसास हो गया है कि अब नरेंद्र मोदी के नाम पर उन्हें वोट नहीं मिलने वाला. मोदी सरकार ने जनता से जो वादाखिलाफी की है और बिहार में नीतीश कुमार की जो अलोकप्रियता और अविश्वसनीयता बढ़ रही है उससे जो लोग आज एनडीए में है वो जल्द ही आपको दूसरे पाले में नज़र आएंगे.

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि रामविलास पासवान हमारी सरकार में मंत्री रहे हैं, अगर वो एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में आना चाहते हैं तो महागठबंधन का रुख सकारात्मक होगा. रामविलास जी को महागठबंधन में कितनी सीटें मिलेंगी ये सवाल अभी काल्पनिक हैं. पहले वो साथ में आ तो जाएं. बीजेपी के सहयोगियों को समझ में आ गया है कि मोदी के साथ रहने से उनकी नाव डूबने वाली है. बीजेपी अहंकारी नेताओं का समूह है जहां सहयोगी दलों के लिए जगह नहीं है.

आरजेडी ने चिराग पासवान को दिया महागठबंधन में आने का न्यौता

वहीं आरजेडी ने चिराग पासवान को महागबंधन में आने का न्यौता दिया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए के सभी दल धीरे-धीरे छोड़कर जा रहे हैं, एनडीए का मतलब ही 'नहीं दुबारा आएंगे' है. मृत्युंजय तिवारी दावा कर रहे हैं कि एनडीए की नाव डूबना तय है क्योंकि एनडीए में अंदरखाने भारी बवंडर मचा हुआ है.

तिवारी के मुताबिक तीनों राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद एनडीए के सहयोगी दलों को समझ आ गया है कि राम का नाम बेचकर इनको वोट नहीं मिलने वाला. हमने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग होंगे, उन्होंने हमारी भविष्यवाणी सही साबित की. आरजेडी प्रवक्ता ने दावा कि राम विलास पासवान और चिराग पासवान भी अब एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आएंगे, एलजेपी का एनडीए में ज्यादा दिनों तक रहना सही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget