एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार ने हाल में लौटे मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में अलग रखने का आदेश दिया

बिहार में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अधिकतर दूसरे राज्यों से लौटने वाले मजदूर ही कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं.

पहले लॉकडाउन के बाद से अब तक बिहार में प्रवासी मजदूरों का वापस लौटना जारी है. महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों से लौटने वाले मजदूरों में कुछ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं. इस वजह से बिहार सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर में पहले से रह रहे मजदूरों को अलग रखने को कहा है.

राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए 14 क्वारंटीन सेंटर में रहना अनिवार्य कर दिया है. इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं. केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मई के बाद से वापस आए 2,000 से ज्यादा मजदूर संक्रमित पाए गए हैं. महामारी की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हाल में आए मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में पहले से रह रहे श्रमिकों से अलग रखा जाए.

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस की वजह से राज्य में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,209 है, जबकि अब तक 72,256 लोगों का टेस्ट किया गया है.

ट्रोल होने के बाद जायरा वसीम ने डिलीट किए ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget