एक्सप्लोरर

बिहार: पीएम मोदी के साथ बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के साथ बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का पक्ष लिया है.नीतीश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार जो भी फैसला करेगी राज्य उसके साथ होगा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई के अंत तक लॉकडाउन को बढ़ाने का सोमवार को समर्थन किया. नीतीश कुमार ने कहा कि यह राज्य को बड़े पैमाने पर मूल निवासियों के वापस आने से पैदा हुई स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद करेगा.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने साफ कहा कि लॉकडाउन के संबंध में केंद्र सरकार जो भी फैसला करेगी, राज्य उसके साथ होगा लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाना मददगार होगा. कुमार ने बताया कि 96 विशेष श्रमिक ट्रेनों से 1.14 लाख लोग लौटे हैं.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ने 100 वेंटिलेटर का अनुरोध किया है. कुमार ने कहा कि दूसरे राज्यों और विदेश से लौटे लोगों की वजह से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और संक्रमितों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि हमने वापस आए 1900 लोगों की औचक जांच की जिनमें से 148 संक्रमित पाए गए.

बढ़ रहा है कोरोना का कहर

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 74,228 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,403 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

इनमें से 2 लाख 87 हजार 137 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 15 लाख 26 हजार 975 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 73 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ दस देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 31 लाख है.

ये भी पढ़ें-

अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में हर बर्थ पर एक-एक यात्री होंगे, तीन स्टेशनों पर रुकेगी

आज शाम से मिलेंगे ट्रेन के टिकट, जानिए- कब, कैसे और कौन-कौन लोग टिकट खरीद सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त
बच्चों की पढ़ाई या चुनावी ड्यूटी? शिक्षकों की तैनाती को लेकर चुनाव आयोग पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget