एक्सप्लोरर

आज शाम से मिलेंगे ट्रेन के टिकट, जानिए- कब, कैसे और कौन-कौन लोग टिकट खरीद सकते हैं

आपको आपकी मंजिल तक ले जाने वाली पैसेंजर ट्रेन फिर पटरियों पर दौड़ने वाली है.शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएंगी.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच सरकार ने सार्वजनिक यातायात के सबसे बड़े साधन यानि यात्री ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. कल यानि मंगलवार से शर्तों के साथ देश के 15 बड़े शहरों के लिए एसी ट्रेनें चलने लगेंगी. लेकिन याद रखिए टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा इसलिए स्टेशन पर जाने की गलती ना करें.

रेलवे 12 मई से धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है. शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएंगी. स्पेशल ट्रेन की बुकिंग 11 मई यानी आज शाम 4 बजे से शुरू होगी.

रेलवे ने कल से जिन पंद्रह रूट पर ट्रेन चलाने की तैयारी की है वो हैं...

दिल्ली से पटना दिल्ली से रांची दिल्ली से मुंबई दिल्ली से जम्मू दिल्ली से चेन्नई दिल्ली से बेंगलुरु दिल्ली से तिरुवनंतपुरम दिल्ली से डिब्रूगढ़ दिल्ली से भुवनेश्वर दिल्ली से सिकंदराबाद दिल्ली से भुवनेश्वर दिल्ली से मडगांव दिल्ली से अगरतला दिल्ली से बिलासपुर दिल्ली से हावड़ा

बड़ी बात ये है कि अगर आप इन रूट्स पर यात्रा करना चाहते हैं तो आपको IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर या IRCTC के मोबाइल ऐप पर ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी जिसकी शुरुआत आज शाम 4 बजे से होगी.

- सभी लोग टिकट बुक करा सकते हैं

- टिकट काउंटर से बुकिंग नहीं होगी

- जिनको कन्फर्म टिकट मिलेगा वही यात्रा कर पाएंगे

- सिर्फ एसी कोच वाली ट्रेनें चलेंगी

- ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस वाला होगा

- इन ट्रेनों में जनरल बोगी नहीं होगी

- इन ट्रेनों के लिमिटेड स्टॉपेज होंगे

- ट्रेन का नया टाइम टेबल आज जारी किया जाएगा

कोरोना संकट में ट्रेन से सफर के लिए आपको ये बातें भी जान लेना बेहद जरूरी है

- यात्रा से कम से कम एक घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा

- स्क्रीनिंग के बाद बिना लक्षण वाले लोगों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति

- मास्क पहनना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा

- सभी के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप भी अनिवार्य

- टिकट बुकिंग में किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलेगी

- तत्काल, प्रीमियम तत्काल और करेंट बुकिंग नहीं होगी

- ट्रेन में कंबल, चादर की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी

- ट्रेनों में पैंट्रीकार नहीं होगी, सफर में खाने-पीने का कोई सामान नहीं मिलेगा. अपना खाना आपको खुद लेकर चलना होगा

सबसे बड़ी बात जो आपको ख्याल रखना है. पहला तो ये कि टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी इसलिए स्टेशन जाने की कतई जरूरत नहीं है. दूसरा ये कि दिल्ली से सिर्फ 15 जगहों के लिए 15 ट्रेन चलाई जा रही है. याद रखिए इन 15 पैसेंजर ट्रेनों का मजदूरों के लिए चलाई जा रही श्रमिक ट्रेनों से कोई लेना देना नहीं है. श्रमिक ट्रेनें पहले से तय टाइम टेबल के मुताबिक चलती रहेंगी.

यह भी पढ़ें-

आज मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक, कोरोना के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget