एक्सप्लोरर

JDU में नंबर दो बने प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार ने बनाया उपाध्यक्ष

पिछले महीने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है.

पटना: 2014 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की तख्त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू में बड़ी भूमिका दी है. पिछले महीने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल होने वाले प्रशांत को नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. यानि प्रशांत किशोर का पार्टी में नीतीश कुमार के बाद दूसरा स्थान होगा.

उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''जदयू और पार्टी के नेतृत्व का इस ज़िम्मेदारी और सम्मान के लिए हृदय से आभार. नीतीश जी की न्याय संग विकास की विचारधारा और बिहार के प्रति मैं प्रतिबद्ध हूं.''

2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशांत किशोर को जेडीयू उपाध्यक्ष बनाए जाने के कई सियासी मायने हैं. अभी तक के दावों के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू बिहार में साथ चुनाव लड़ेगी. अगर नीतीश पिछले लोकसभा चुनाव की तरह पाला बदलते हैं तो ऐसे में प्रशांत किशोर की भूमिका और बढ़ जाएगी. प्रशांत किशोर को गठबंधन सूत्रधार के तौर पर भी जाना जाता है.

गुजरात हिंसा: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस से कहा- 'बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो'

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए काम करने के बाद प्रशांत किशोर जल्द ही नीतीश कुमार के करीब आ गए थे. उन्होंने 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के लिए चुनावी रणनीति तैयार की. 'बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो' जैसे नारे गढ़े और नीतीश के नेतृत्व में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनी. बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि ये सरकार काफी दिनों तक नहीं चली. प्रशांत किशोर ने 2017 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार की थी. हालांकि उसे कोई खास सफलता नहीं मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget