एक्सप्लोरर

अरुण जेटली का निधन: सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने जताया शोक, बोले- इस क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती है

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया. वह 66 साल के थे. उनके निधन पर बिहार के नेताओं ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है.

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम नेता उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और अरुण जेटली के कामों को याद कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि अरुण जेटली ने उच्च राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया.

अरुण जेटली का निधन: देशभर में शोक की लहर, अमित शाह-राजनाथ सिंह समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख

नीतीश कुमार ने कहा, "बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन दुखद है. उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें."

नहीं रहे जेटली: पीएम मोदी ने परिवार से की बात, पत्नी और बेटे ने कहा- विदेश दौरा रद्द ना करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, "आदरणीय अरुण जेटली के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे. ॐ शांति." बता दें कि गिरिराज सिंह अभी अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हैं. उन्होंने वहां अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा, "आदरणीय अरुण जेटली के दुखद निधन उपरांत बेगूसराय के बख़री में आदरणीय अरुण जेटली जी को याद करने के बाद हमारे आज और कल के सभी कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं. हम वापिस दिल्ली जायेंगे"

IN PICS: अटल बिहारी से लेकर मोदी के चहेते थे अरुण जेटली, ऐसा था उनका राजनीतिक सफर

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, "मेरे मेंटर, दोस्त, नेता अरुण जेटली का निधन हो गया है. ये एक ऐसी क्षति है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है"

सबके प्रिय थे अरुण जेटली, वायजेपी और मोदी दोनों प्रधानमंत्रियों के बेहद करीबी रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget