एक्सप्लोरर

जंगल राज पार्ट- 2: बिहार में अपहरण के बाद 1.5 करोड़ नहीं मिलने पर कारोबारी की हत्या

बिहार में जंगल राज की वापसी होते नज़र आ रही है. राज्य में 15 दिनों के भीतर दूसरे अपहरण का मामला सामने आया है. ताज़ा मामले में डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी की हत्या कर दी गई है.

पटना: बिहार में लालू के राज को जंगलराज कहा जाता था. ऐसा इसलिए था क्योंकि तब बिहार में अपहरण होते थे जिसके बाद फिरौती मांगी जाती थी. फिरौती नहीं देने पर हत्याएं होती थीं. नीतीश लालू को हराकर इसलिए सरकार बना पाए क्योंकि उन्होंने सुशासन का वादा किया था. लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं.  ताज़ा अपहरण की घटना के बाद हुई हत्या ने राज्य में सनसनी फैला दी है. बेखौफ अपराधियों ने डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग नहीं पूरी होने के बाद मुजफ्फरपुर में एक हार्डवेयर कारोबारी जयप्रकाश की हत्या कर दी है.

बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन अपराध की जघन्य वारदात की घटना सामने न आए. नीतीश ने पिछले हफ्ते ही पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी थी लेकिन एक हफ्ते भी नहीं बीते अब एक और बड़ा कांड बिहार में हुआ है. मुजफ्फरपुर में एक हार्डवेयर कारोबारी जयप्रकाश का शव मिला है. परिजनों का आरोप है कि रविवार की शाम अपराधियों ने पहले हार्डवेयर कारोबारी को अगवा किया और फिर परिवार से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी.

पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन परिवार की शिकायत की पुलिस वालों ने कोई सुध नहीं ली. पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने की वजह से बदमाशों ने अगवा व्यापारी की हत्या कर दी. आपको बता दें कि ये अपहरण का पहला मामला नहीं है, बल्कि राज्य की राजधानी पटना से हाल ही में एक डॉक्टर के बेटे के अपहरण का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया था. लेकिन पुलिस इसे दोस्तों के बीच का मामला बताकर टालती नज़र आई.

सोमवार को मांगा था डेढ़ करोड़ का चेक ताज़ा घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी रविवार शाम को घर से निकला था. परिजनों को बताया था कि वह किसी जमीन को देखने के लिए जा रहा है. लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया. सोमवार को कारोबारी ने ही परिजनों को कॉल किया और कहा कि एक लड़का जा रहा है जिसे डेढ़ करोड़ रुपए वाला चेक देने की बात कही गई. उसके बाद कॉल कट गया.

कुछ देर के बाद चेक लेने के लिए एक पल्सर सवार एक युवक वहां पहुंचा. लेकिन उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था जिसके बाद परिजनों को शक हुआ और पैसे देने से मना करके थाना में केस दर्ज करा दिया. आज मंगलवार को अगवा व्यवसायी का शव बरामद हुआ है और घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ एसडीपीओ शंकर झा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है.

वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Delhi News: पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
पत्नी की लाश ठिकाने लगाने के लिए मांगी दोस्त से मदद, पहुंच गई पुलिस; आरोपी गिरफ्तार
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget