एक्सप्लोरर

बिहार: शौचालय न होने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, अब बनना शुरू

कहा जाता है कि शादी के समय सुनीता ने जब ससुराल वालों से शौचालय के बारे में पूछा, तब ससुराल वालों ने कहा कि घर में शौचालय उपलब्ध है. बाद में हालांकि सुनीता को यह जानकारी मिली कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है.

गोपालगंज: ससुराल में शौचालय न होने की वजह से एक दुल्हन ने वहां जाने से इनकार कर दिया. ये मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड के मारवा टोला गांव में सामने आया है. हालांकि दुल्हन के इनकार के बाद अब शौचालय बनना शुरू हो गया है. मांझा प्रखंड के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मारवा टोला गांव निवासी पारस महतो के इंजीनियर बेटे उपेंद्र कुमार की शादी करीब तीन महीने पूर्व मांझा प्रखंड के धंसही पंचायत के बलुही गांव की सुनीता कुमारी से हुई थी. इस विवाह में दुल्हन के परिवार ने अपनी बेटी की खुशी और आवश्यकता के लिए आवश्यक सारे सामान उपहारस्वरूप दिए थे.

कहा जाता है कि शादी के समय सुनीता ने जब ससुराल वालों से शौचालय के बारे में पूछा, तब ससुराल वालों ने कहा कि घर में शौचालय उपलब्ध है. बाद में हालांकि सुनीता को यह जानकारी मिली कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है. इसके बाद वह अपने ससुराल जाने से ही इनकार कर दिया.

इस मामले की सूचना जब मांझा प्रखंड कार्यालय पहुंची तब आनन-फानन में प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वेद प्रकाश रविवार को मारवा टोला गांव पहुंचे और पारस महतो के परिजनों से बात की. बीडीओ वेद प्रकाश ने सोमवार को बताया कि उस घर में वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी सहित सहित दूसरी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन शौचालय का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

वेद प्रकाश कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत मांझा पश्चिमी पंचायत में सभी वार्डो में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है, परंतु मारवा टोला गांव के कई घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है.

बीडीओ ने भी स्वीकार किया, "शौचालय नहीं होने से बहू-बेटी को काफी परेशानी होती है. इसी वजह से आज एक घर की बहू ने ससुराल आने से इनकार कर दिया है." उन्होंने कहा कि पारस महतो के यहां शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 26 अगस्त के पूर्व शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. वेद प्रकाश बताते हैं कि वर्तमान समय में सुनीता के परिवार के लोग मध्य प्रदेश एक रिश्तेदार के यहां गए हैं. वहां से लौटते ही दुल्हन की विदाई सुनिश्चित करवाई जाएगी.

वेद प्रकाश ने सुनीता के फैसले को एक मिसाल बताते हुए कहा कि इससे सभी लड़कियों और महिलाओं को सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सुनीता की इस अनोखी पहल के लिए प्रखंड कार्यालय उन्हें सम्मानित भी करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget