एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में CAA-NPR-NRC को लेकर हंगामा, मंत्री और आरजेडी के विधायक भिड़े

आज सदन में CAA-NPR-NRC सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही थी. विपक्ष के नेता अपनी बात रख रहे थे. इसी बीच विधायकों ने सीएए को काला कानून बताते हुए हंगामा करने लगे.

पटना: बिहार विधान सभा में सीएए , एनपीआर और एनआरसी की बहस ऐसी चली की विपक्ष के विधायकों और बीजेपी के मंत्री के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. आज सदन में इन सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही थी. विपक्ष के नेता अपनी बात रख रहे थे. इसी बीच विधायकों ने सीएए को काला कानून बताते हुए हंगामा करने लगे.

यह नारा बीजेपी के विधायकों और मंत्री को नागवार गुजरी. विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री वेल में पहुंच गए. हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी.

दरअसल बिहार विधानसभा की मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने एनपीआर को लेकर विपक्षी दलों राजद, कांग्रेस और भाकपा माले द्वारा लाए गए कार्यस्थगन प्रस्ताव पर सबसे पहले चर्चा कराए जाने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसको लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की.

तेजस्वी ने सीएए को 'काला कानून, संविधान विरोधी और देश को तोड़ने वाला' करार दिया. इस पर बीजेपी के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी संविधान का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने तेजस्वी से अपने कथन को वापस लिए जाने की मांग करते हुए कुछ कहा जिस पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई. विपक्षी और सत्तापक्ष के सदस्यों के बीच नोंक-झोंक शुरू हो गयी.

बीजेपी के मंत्री नंदकिशोर यादव और विजय कुमार सिन्हा ने यह कहते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया कि "क्या संसद एक काला कानून पारित करती है?' विपक्षी और सत्तापक्ष के सदस्यों के हंगामे और नोंक-झोंक के चलते अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

CBSE Exam 2020: उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के 86 स्कूलों में 10वीं-12वीं की कल की परीक्षा स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget