एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव: सभी 243 सीटों पर तैयारी करेगी एलजेपी, कहा- इससे एनडीए को होगा फायदा

इससे पहले एलजेपी ने कहा था कि वह 119 सीटों पर चुनाव की तैयारी करेगी. ये 119 सीटें वैसी थीं जहां सहयोगी पार्टी जेडीयू और बीजेपी का कोई सिटिंग विधायक नहीं है. लेकिन अब पार्टी ने सभी सीटों पर तैयारी करने का फैसला किया है.

पटना: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. एनडीए में सीट बंटवारे में अधिक से अधिक सीट पाने के लिए दबाव की राजनीति शुरू हो गई है. 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के बहाने जनता की नब्ज टटोलने निकले चिराग पासवान ने आज 243 सीटों पर तैयारी करने का एलान किया है.

करीब एक महीने पहले पार्टी ने उन 119 सीटों पर दावा किया था जिनपर जेडीयू या बीजेपी का सिटिंग विधायक नहीं है. लेकिन आज अचानक 243 सीटों पर तैयारी करने का निर्देश जारी कर दिया गया. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खलीक ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को पत्र लिखकर निर्देश दिया.

पत्र में क्या लिखा है?

इस पत्र में लिखा गया है कि पिछले कई दिनों से पार्टी के कई वरिष्ठ साथी यह मांग करते आ रहे हैं कि पार्टी को सभी 243 सीटों पर तैयारी करनी चाहिए. सभी विधान सभा क्षेत्रों में पार्टी सदस्यता कर जनाधार बढ़ाया जाए ताकि जो कोई भी एनडीए का प्रत्याशी बने उसे उसका फायदा मिले.

119 सीटों के बजाय 243 सीटों पर हो तैयारी

चिट्टी में आगे लिखा गया है कि इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि पार्टी 119 विधान सभा के बजाय 243 विधान सभा सीटों पर सदस्यता अभियान के तहत अपने आधार को बढ़ाएगी ताकि इसका लाभ एनडीए प्रत्याशी को मिले. अगर कोई विधायक जो जनता का विश्वास खो चुका है वैसी विधानसभा पर एलजेपी अपनी मेहनत और लगन से बंगला वाला झंडा लहरा सके. बता दें कि एलजेपी का चुनावी निशाना बंगला है.

इस पत्र को बिहार के तमाम पदाधिकारियों को भेजा गया है. चिराग पासवान की कोशिश है कि इसी बहाने अपनी पार्टी की साख हर विधानसभा में हो जाए. हालांकि विधायक बनने के लिए उम्मीदवार के लिए कम से कम अपने विधानसभा क्षेत्र में पच्चीस हजार सदस्य बनाने होंगे. तभी उनकी उम्मीदवारी को संसदीय बोर्ड में भेजा जाएगा. चिराग इन दिनों यात्रा के दौरान चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. दारोगा बहाली में हुई धांधली के लिए सीबीआई से जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्टी लिख दी. प्रशांत किशोर की तारीफ भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget