एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह चुकी लड़की के साथ गैंगरेप मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार

एडीजीपी जीतेंद्र कुमार ने ये जानकारी दी कि गैंगरेप मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर एक शख्स का नाम सामने आया है जिसकी तलाश जारी है.

बेतिया: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह चुकी एक लड़की से गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एडीजीपी जीतेंद्र कुमार ने ये जानकारी दी. बिहार के बेतिया में शुक्रवार को एक चलती कार में लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईर दर्ज किया था. लड़की के साथ आरोपियों ने पहले गैंगरेप किया फिर उसे मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गए थे.

एजीजीपी ने कहा, ''गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर एक व्यक्ति का नाम सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम खोज कर रही है.'' उन्होंने ये भी कहा, ''जांच के दौरान ये पाया गया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे.मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक लड़की नाबालिग है. उसकी उम्र 15 से 17 साल के बीच है. इस मामले में चार लोगों पर आरोप लगा था. इनमें से तीन को कल गिरफ्तार किया गया था, एक को आज गिरफ्तार किया गया.''

बता दें कि लड़की मुजफ्फरपुर के उसी शेल्टर होम में रहती थी जिसमें 30 से ज्यादा लड़कियों के साथ रेप हुआ था. ये मामला तब सामने आया था जब टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल सायन्सेस (टीआईएसएस) ने एक सोशल ऑडिट किया था. इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पिछले साल इसे सीबीआई को सौंप दिया था.

उधर इस गैंगरेप के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को एक समिति गठित की. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व वाली समिति इस सप्ताह बाद में बिहार का दौरा करेगी और पीड़िता, डीजीपी और संभवत: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया था, ''खा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार से हमारे सदस्य नियमित दौरे करते हैं और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामलों को उठाया है लेकिन चीजों में सुधार होता प्रतीत नहीं हो रहा है. मैं सभी मामलों पर निजी तौर पर बिहार के डीजीपी से और संभव हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा करूंगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget