एक्सप्लोरर

बिहार: भारत बंद के दौरान 34 गिरफ्तार, पप्पू यादव और जेडीयू विधायक श्याम रजक पर हुआ हमला

बंद समर्थकों ने पटना के साथ वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भोजपुर, सिवान, बक्सर, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और भागलपुर में कई स्थानों पर सड़क जाम कर यातायात को बाधित किया.

पटना: एससी-एसटी कानून में संसोधन के खिलाफ गुरुवार को भारत बंद के दौरान पप्पू यादव के पर हमला हुआ. इतना ही नहीं बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के विधायक श्याम रजक भी हमला हुआ. वहीं पुलिस ने में 34 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही कुल 26 प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के सदर अंतर्गत खबडा के पास बंद समर्थकों ने वहां से पप्पू की गाड़ी के गुजरने का विरोध किया. इसी दौरान बंद समर्थकों और पप्पू के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई.

मधुबनी जा रहे पप्‍पू ने रोते हुए पत्रकारों से कहा कि बंद समर्थकों के भेष में अपराधियों ने आज उन पर जानलेवा हमला किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरे साथ सुरक्षाकर्मी नहीं होते तो वे लोग मेरी हत्या कर देते.’’

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंद समर्थकों ने बेगूसराय जिले के लाखो थाना अंतर्गत इनियार ढाला के पास से गुजर रहे विधायक श्याम रजक की गाड़ी पर पथराव किया जिसमें उन्हें साधारण चोट आयी. हमले में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. जेडीयू विधायक का इलाज बलिया थाने में स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

श्याम रजक जो कि बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं, अपनी समिति के साथ अध्ययन यात्रा पर बेगूसराय से खगडिया जिला जा रहे थे. उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके बॉडीगार्ड और वाहन चालक को भी चोट आयी है. रजक ने इस हमले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए इस मामले में बलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र में बंद समर्थकों की तरफ से पुलिस पर पथराव किए जाने से अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) जख्मी हो गए जिनका स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया. बिहार की राजधानी पटना में बंद समर्थकों ने शहर के व्यस्ततम डाक बंगला चौराहे के साथ वीरचंद पटेल रोड स्थित बीजेपी और जेडीयू के प्रदेश मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने जिस दल को वोट दिया, उसने उनके साथ धोखा किया.

बंद समर्थकों ने पटना के साथ वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, भोजपुर, सिवान, बक्सर, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और भागलपुर में कई स्थानों पर सड़क जाम कर यातायात को बाधित किया. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बंद समर्थकों ने दरभंगा और लहेरियासराय के बीच, मोहिनी मोण्डस्ल हाल्ट, धांग, ओलापुर-ईमली, सहरसा और बैजनाथपुर के बीच, बापूधाम मोतिहारी और जीवधारा के बीच, मुजफ्फरपुर और कपरपुरा के बीच, मधुबनी में, मुजफ्फरपुर और जब्बाफसहनी के बीच, सासाराम के पास, कुमाहूं, अनुग्रह नारायण रोड, नवीनगर रोड, बरकुर और पीरो के बीच, सी‍हो, रामदयालू नगर और तुर्की के बीच, रामदयालू नगर स्टेशन पर, लाखो, बेगूसराय, तिलरथ और बेगूसराय, किउल-जमालपुर के बीच, राजेन्द्रबनगर, मोकामा, बाढ़, दानापुर, करोटा-पटरी हाल्ट, सिरारी और करोटा पटरी के बीच, शेखपुरा, काशी चक, वारसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज-तिलैया के बीच, करजरा, शेखपुरा-काशीचक, पावापुरी रोड और नालंदा के बीच, राजगीर और नालंदा बीच विभिन्न ट्रेनों के परिचालन को बाधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget