एक्सप्लोरर

बिहार: भीषण बारिश से अब तक 13 की मौत, सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में भीषण बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. राज्य में जारी भयानक बारिश से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक गंभीर समस्या है. यहां लोगों के घरों में पानी घुस आया है.

पटना: बिहार में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने राजधानी पटना सहित अनेक जिलों में कोहराम मचा रखा है. यहां लगातार जारी बारिश से अब तक 13 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक व्यक्ति जख्मी है. पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन के पास आज भारी बारिश के कारण सड़क किनारे एक पेड़ आटोरिक्शा पर गिर गया जिससे उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गयी. खगौल थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

भागलपुर में बारिश के बाद छह लोगों की मौत 

भागलपुर जिले के बरारी थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया. भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थानाक्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर की चहारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना अंतर्गत खंजरपुर इलाके में एक मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच पुरूष और एक महिला शामिल हैं जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है. घायलों का इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है.

कैमूर में घर की दीवार गिरने से तीन की मौत

कैमूर जिले में लगातार तीन दिनों की बारिश होने से जिले में दो जगहों पर मिट्टी के घर की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. कैमूर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय भभुआ के वार्ड संख्या 7 में सबरी नगर मोहल्ले में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से 62 वर्षीय मुखिया देवी और उनकी 12 वर्षीय नतिनी सविता कुमारी की मौत हो गई. अन्य घटना में भभुआ थाना अंतर्गत डुमरैथ गांव में मिट्टी के घर की दीवार गिरने से छह वर्षीय शिवम की मौत हो गई.

हवाई और रेल यातायात दोनों प्रभावित

राज्य में भारी बारिश के कारण आज भी सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा. पटना हवाई अड्डे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण मुंबई-पटना गो एयर की उड़ान संख्या जी8-585 को लखनऊ और दिल्ली-पटना एसजी 8480 को वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया. पटना और उसके आसपास भारी बारिश के कारण रेल पटरी और रेल पुलों के निकट भारी जलजमाव हो गया है. इस कारण यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना जंक्शन के आसपास जल जमाव से उत्पन्न स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों को पटना जंक्शन पहुंचने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि वे सभी ट्रेनें जिनका पटना जंक्शन पर ठहराव है उन सभी ट्रेनों का दानापुर जंक्शन पर भी तत्काल प्रभाव से ठहराव दिया जाए. उन्होंने कहा कि यह आदेश दिनांक 30 सितंबर तक इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों पर लागू होगा.

जिलों में बारिश का रिकॉर्ड

दानापुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पटना जंक्शन पर जलस्तर में वृद्धि के कारण सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और आठ ट्रेनों का विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आंशिक समापन किया गया है. ये ट्रेने उन्हीं स्टेशनों से प्रस्थान भी करेंगी. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 8.30 बजे से रविवार की सुबह 8.30 बजे तक बिहार के रोसडा में 29 सेमी, बिहपुर और कोईलवर में 21-21 सेमी, बसुआ में 20 सेमी, हसनुपर में 17 सेमी, साहेबपुर कमाल में 16 सेमी, पटना शहर और चेरिया बरियारपुर में 15—15 सेमी बारिश दर्ज की गई है.

अन्य शहरों की बात करें तो झंझारपुर और खगडिया में 14—14 सेमी, मुंगेर, भभुआ और मधेपुरा 13—13 सेमी, भागलपुर और बोधगया में 12—12 सेमी बारिश रिकार्ड की गयी . पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 75.4 मिलीमीटर, 13.8 मिलीमीटर, 32.4 मिलीमीटर और 67.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी. अगले चौबीस घंटे के मौसम पुर्वानुमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

यह भी पढ़ें-

बेबसी: पानी के बीच फंसा रिक्शा चालक का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, पटना में स्कूल बंद, दरभंगा में ट्रेन परिचालन पर लगा ब्रेक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हरिद्वार: यात्रियों से भरी बस में अचानक भड़क उठी आग, इंजन से उठी थी चिंगारी, विदेशी टूरिस्ट ने क्या बताया
हरिद्वार: यात्रियों से भरी बस में अचानक भड़क उठी आग, इंजन से उठी थी चिंगारी, विदेशी टूरिस्ट ने क्या बताया
Sehore News: सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो और आरोपी गिरफ्तार; 800 करोड़ की रकम पर जांच तेज
LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो और आरोपी गिरफ्तार; 800 करोड़ की रकम पर जांच तेज

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget