एक्सप्लोरर

बिहार: 10वीं के परिणाम घोषित, शीर्ष 18 विद्यार्थियों में 16 जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय से

इस साल करीब 81 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं. राज्य में टॉप करने वाले शीर्ष 18 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए. इस साल करीब 81 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं. राज्य में टॉप करने वाले शीर्ष 18 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थी जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं.

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव आऱ क़े महाजन और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा परिणाम जारी किया. इसके बाद आनंद किशोर ने संवाददाताओं को बताया कि इस साल 80.73 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं.

उन्होंने बताया, "परीक्षा प्रणाली और मूल्यांकन प्रणाली में परिवर्तन करने से परीक्षा परिणाम बेहतर हुए हैं. यहां के विद्यार्थियों को अब अन्य राज्यों के कॉलेजों में नामांकन लेने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा."

उन्होंने बताया, "इस साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सावन राज भारती ने 486 अंक (97.2 प्रतिशत) लाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि इसी विद्यालय के रौनित राज ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) लाकर राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. किशोर के मुताबिक सिमुलतला आवासीय विद्यालय के ही छात्र प्रियांशु राज ने 481 अंक लाकर राज्यभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है."

बीएसईबी के अध्यक्ष ने आगे कहा, "राज्यभर में प्रथम 10 स्थानों पर आने वाले 18 छात्र-छात्राओं में से 16 विद्यार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं."

पिछले साल करीब 69 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हुए थे.

उन्होंने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस साल 21-28 फरवरी के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 16.60 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. किशोर ने इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छे परिणाम के लिए प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव और शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को श्रेय दिया है. उन्होंने कहा कि 29 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी करना बड़ी बात है.

उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और अच्छे भविष्य की शुभकामाएं देने के साथ ही असफल विद्यार्थियों को और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget