एक्सप्लोरर

मौके से बरामद पिस्टल ने नहीं हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, फोरेंसिक जांच में खुलासा

फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मौका-ए-वारदात से मिली पिस्टल और बजरंगी के जिस्म की गोलियां फोरेंसिक जांच में मेल नहीं खाते है. यानी जिस पिस्टल को पुलिस हत्या में इस्तेमाल किये जाने का दावा कर रही थी उस पिस्टल से चली गोली बजरंगी के जिस्म में नहीं मिली है.

मेरठ: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आगरा की फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मौका-ए-वारदात से मिली पिस्टल और बजरंगी के जिस्म की गोलियां फोरेंसिक जांच में मेल नहीं खाते है. यानी जिस पिस्टल को पुलिस हत्या में इस्तेमाल किये जाने का दावा कर रही थी उस पिस्टल से चली गोली बजरंगी के जिस्म में नहीं मिली है. इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन और बागपत की पुलिस की तफ्तीश पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.

बरामद पिस्टल और बजरंगी को लगी गोलियां नहीं खाती मेल मुन्ना बजरंगी की हत्या से जुड़े पहलुओं पर बागपत की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही थी. इसी क्रम में जेल के गटर से बरामद पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए आगरा की लैब में भेजा गया था. दावा था कि इसी पिस्टल से मुन्ना बजरंगी को गोली मारकर कत्ल किया गया. पिस्टल के अलावा बजरंगी के जिस्म में पोस्टमार्टम के दौरान निकाली गई गोलियों को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. फोरेंसिक लैब के वैज्ञानिकों ने जब पिस्टल और गोलियों की जांच की तो पता चला कि बजरंगी को लगी गोलियां उस पिस्टल से चलाई ही नहीं गई जो पुलिस ने मौके से बरामद दिखाई है. मौके से बरामद पिस्टल के लिए पुलिस ने करीब 10 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था जिसके बाद जेल के गटर से पॉलीथिन में बंधी पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद हुए थे.

तो फिर किस हथियार से चली गोली से हुई हत्या? मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई हत्या की गुत्थी फॉरेंसिक रिपोर्ट के इस खुलासे के बाद और ज्यादा उलझ गई है. सवाल यह है कि बजरंगी की हत्या का आरोपी कुख्यात बदमाश सुनील राठी पहले ही बजरंगी की हत्या करना स्वीकार कर चुका है और फिलहाल उसे शिफ्ट करके फतेहगढ़ भेजा जा चुका है. ऐसे में सुनील राठी का इकबाल-ए-जुर्म यह सवाल खड़े करता है कि बजरंगी की हत्या में आखिर कौन सी पिस्टल इस्तेमाल की गई थी. इस मामले में बागपत के एसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट जांच का हिस्सा है इस बारे में कुछ भी बताया नही जा सकता. उन्होंने इस बात से भी इंकार कर दिया कि फोरेंसिक रिपोर्ट को आपत्ति लगाकर वापस भेजा गया है.

जेल सुरक्षा के बीच हुई थी हत्या 9 जुलाई 2018 की सुबह मुन्ना बजरंगी की जेल परिसर में सुनील राठी ने हत्या कर दी थी. मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद था और 9 जुलाई को बागपत की एक अदालत में रंगदारी के एक मुक़दमे में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी. मुन्ना बजरंगी बिना किसी आदेश के बागपत जेल में लाया गया था. बताया गया कि जेल में सुनील राठी से विवाद होने पर राठी ने बजरंगी को पिस्टल से गोली चलाकर मार डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget