एक्सप्लोरर

यूपी: दलित छात्रा को बीएचयू के गार्डों ने शौचालय के इस्तेमाल से रोका

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक महिला छात्रा ने आरोप लगाया है कि दलित होने के चलते दो प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डो ने उसे परिसर के शौचालय में प्रवेश करने से रोका.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की एक महिला छात्रा ने आरोप लगाया है कि दलित होने के चलते दो प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्डो ने उसे परिसर के शौचालय में प्रवेश करने से रोका. हालांकि दोनों गार्डो ने भेदभाव करने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने विद्यार्थी को इसलिए रोका क्योंकि वह महिला होकर पुरुष शौचालय में जाने का प्रयत्न कर रहीं थी.

चीफ प्रॉक्टर ओ.पी. राय ने आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. खबरों के अनुसार, कला का अध्ययन कर रही शिकायतकर्ता बीएचयू की एससी / एसटी विद्यार्थी कार्यक्रम आयोजन समिति की एक सक्रिय सदस्य है. छात्रा ने कहा कि वह कॉलेज के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए पिछले पांच दिनों से महिला महाविद्यालय परिसर के पास बहुजन हेल्पडेस्क में काम कर रही थी.

महिला महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को जब छात्रा ने एक शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रवेश करने का प्रयास किया, तो गार्डो ने उसे रोक दिया. उन्होंने कथित तौर पर उसे शौचालय का उपयोग करने के लिए अस्पताल या कॉलेज परिसर में जाने को कहा. छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर से अपनी लिखित शिकायत में कहा, "उनका रवैया भेदभावपूर्ण, अमानवीय और गैरकानूनी था."

छात्रा ने गार्डो के खिलाफ 'तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई' की मांग की है. राय ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने छात्रा की शिकायत प्राप्त की और व्यक्तिगत रूप से उसकी शिकायतों को सुनने के लिए उससे मुलाकात की. राय ने कहा, "आरोपी गार्डो को तलब किया गया. उन्होंने दावा किया है कि छात्रा महिला होकर पुरुष शौचालय में जाने का प्रयत्न कर रहीं थी."

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि हमने इस बाबत एक पैनल का गठन किया है, जिसमें मामले की जांच के लिए दो महिला अधिकारी शामिल हैं." राय ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget