एक्सप्लोरर

तीन किन्नरों को आजीवन कारावास, एक हिस्ट्रीशीटर को किन्नर बनाने का है आरोप

बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर को किन्नर बनाए जाने पर अदालत ने तीन किन्नरों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

बरेली: बरेली में एक हिस्ट्रीशीटर को किन्नर बनाए जाने पर अदालत ने तीन किन्नरों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. किन्नरों ने हिस्ट्रीशीटर सहीम खा उर्फ राजू शमीम का लिंग काटकर उसे किन्नर बना दिया था. गुरूवार को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीन किन्नरों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई है.

10 साल बाद आया फैसला

किला के स्वालेनगर निवासी सहीम खां उर्फ़ राजू शमीम ने बताया की 8 फरवरी 2008 को वे 11 बजे मीनाक्षी किन्नर के घर गए थे. वहां पूनम किन्नर, काके आशा किन्नर, सलीम और एक डाक्टर मौजूद था. सभी लोग सहीम को मीनाक्षी की छत पर ले गए और नशा देकर उसका लिंग काट दिया. इसके बाद शमीम ने डॉक्टर समेत 6 लोगों पर किला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और आरोप पत्र आने के बाद इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह ने सुनवाई की.

सुनवाई के दौरान पेश किये गये साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने तीन आरोपियों पूनम किन्नर, काके और आशा किन्नर को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. कोर्ट ने अपराधियों पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. वहीं सलीम और मुख्य आरोपी मीनाक्षी किन्नर की मौत हो चुकी है. बाकि लोगों को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शमीम के आगे पुलिस भी कांपती थी

राजू शमीम ने 16 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था. कहते हैं कि पुलिस भी उसके आगे थर थर कांपती थी. एक समय था की जब पूरे शहर को हिस्ट्रीशीटर शमीम खा उर्फ़ राजू शमीम खौफजदा कर देता था. हत्या ,लूट उसके लिए आम बात थी. उस पर हत्या लूट जैसे मामलों में 22 मुकदमे दर्ज थे. लेकिन 2006 में सरोज किन्नर से शादी करने के बाद उसने अपराध की दुनिया को अलविदा कह दिया और लावारिस बच्चों का मसीहा बन गया. वो अनाथ बच्चों को पालता पोषता है. उसने सीबीगंज में मदर टेरेसा का मंदिर भी बनाया है.

मुकदमे के दौरान कई बार हुए जानलेवा हमले

सहीम खा उर्फ़ राजू शमीम ने बताया की जब उसने किन्नरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई तो उस पर कई बार जानलेवा हमले हुए. उस पर लगातार समझौते का दबाब बनता रहा लेकिन वो कभी पीछे नहीं हटा और उसने दस साल तक लड़ाई लड़ी. अब जा कर उसे न्याय मिला और उसे किन्नर बनाने वाले हमेशा के लिए सलाखों के पीछे पहुंच गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget