एक्सप्लोरर

बरेली: कस्टमर केयर अधिकारी ने कहा- पागलों के लिए नहीं है एंबुलेंस सेवा, सड़क पर तड़प-तड़प कर मर गई महिला

यूपी की 108 एम्बुलेंस सेवा और एक युवक के बीच की गई बातचीत ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें 108 एंबुलेंस सेवा की कस्टमर केयर अधिकारी साफ-साफ बोल रही है की पागलों के लिए एंबुलेंस सेवा नहीं है.

बरेली: एंबुलेंस ऑन कॉल के यूपी सरकार चाहें जितने दावे कर ले पर सच्चाई कुछ और ही है. ताजा मामला बरेली का है जहां एंबुलेंस के इंतजार में एक महिला ने दो घंटे तक सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. यूपी की 108 एम्बुलेंस सेवा और एक युवक के बीच की गई बातचीत ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें 108 एंबुलेंस सेवा की कस्टमर केयर अधिकारी साफ-साफ बोल रही है की पागलों के लिए एंबुलेंस सेवा नहीं है, जब उनसे महिला के गंभीर बीमार होने की बात कही तो डेढ़ से 2 घंटे इंतजार कर फिर कॉल करने को कहा. इस ऑडियो के वायरल होने के बाद आप भी अनुमान लगा सकते हैं कि यूपी सरकार की 108 सेवा किस तरह काम कर रही है.

दरअसल बरेली शहर के बीचोबीच किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के सामने सड़क किनारे एक लावारिस महिला पड़ी थी जो गंभीर रूप से बीमार लग रही थी. सड़क किनारे महिला को तड़पता देख पवन नाम के एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल की तो जो जवाब मिला उसे सुन वह दंग रह गया. पवन की मानें तो 108 एम्बुलेंस सेवा की तरफ से बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के बजाय एंबुलेंस कस्टमर केयर से कहा गया की 108 सेवा पागल मरीजों के लिए नहीं है. जब 108 के कस्टमर केयर अधिकारी को बताया गया कि वह गंभीर रूप से बीमार है तो डेढ़ से 2 घंटे एंबुलेंस बिजी होने की बात कहकर फिर कॉल करने की बात कही.

पवन ने दोबारा 108 एंबुलेंस सेवा के कस्टमर केयर को कॉल किया तो फिर वही जवाब मिला एंबुलेंस बिजी है अभी नहीं आ सकती. बीमार महिला सड़क के किनारे कई घंटों तक पड़ी रही पर कोई एंबुलेंस उसको लेने नहीं आई. आखिरकार महिला मौत से जंग हार गई और सड़क किनारे पड़े-पड़े उसने दम तोड़ दिया. पवन का कहना है कि अगर समय पर 108 एंबुलेंस सेवा मिल जाती तो महिला की सड़क किनारे मौत ना होती.

सीएमओ ने कहा बहुत ही दुखद और गंभीर मामला, करेंगे कठोर कार्यवाही

सबसे बड़ी बात यह है जिस जगह महिला पड़ी थी उधर से हजारों लोग निकल रहे थे और वहां से जिला अस्पताल की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर की होगी, उसके बावजूद भी 108 एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची. एंबुलेंस तो नहीं पहुंची न ही किसी ने इतनी जहमत उठाई कि वो उस महिला को किसी और वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा दे. वहीं इस मामले में सीएमओ विनीत कुमार शुक्ला का कहना है कि मीडिया के माध्यम से हमें इस मामले की जानकारी हुई है. उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है. उन्होंने बताया कि 108 के साथ उनका ऐसा अनुबंध है कि जहां से भी फोन किया जाये 20 मिनट के अंदर एंबुलेंस वह पहुंच जाये. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ ये बहुत ही गंभीर और दुखद है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं कठोर कार्यवाही करुंगा.

समय पर आ जाती एंबुलेंस तो बच जाती महिला की जान

सड़क किनारे लावारिस महिला की मौत से पहले अगर 108 एंबुलेंस सेवा मिल जाती तो शायद सड़क किनारे तड़प-तड़प कर इसकी मौत ना होती. इस घटना ने एक बार फिर यूपी के स्वास्थ्य महकमे कि पोल खोलकर रख दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Nala Sopara Flood: नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
नालासोपारा में आफत की बारिश, बाढ़ और जलजमाव के कारण अब तक 3 की मौत
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget