एक्सप्लोरर

मिट्टी जांच घोटाला: एक्शन में योगी सरकार, 9 अफसरों पर गिरी गाज

कृषि मंत्री ने बताया कि मिट्टी घोटाले की जांच अभी चल रही है. इस घोटाले की जांच के दायरे में अभी कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. कृषि मंत्री से यह भी साफ कर दिया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

बरेली: भ्रष्टाचार से निपटने के योगी सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. हाल ही में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है. मिट्टी जांच घोटाले में बुधवार को कृषि मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने बरेली समेत प्रदेश भर के 9 अफसरों को निलंबित कर दिया. एक साथ प्रदेश भर के 9 अफसरों पर हुई कार्यवाही से कृषि विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि अभी और भी कई अफसरों पर गाज गिरना बाकी है.

मिट्टी की जांच के नाम पर हो रहा था भ्रष्टाचार

लखनऊ में कृषि मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने संयुक्त कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी समेत सूबे के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया. मिट्टी के घोटाले में शामिल बरेली के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार और सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) को भी निलंबित किया गया है. मिट्टी की जांच के नाम पर घोटाला करने वालों के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी. इसमें नौ अधिकारियों को दोषी पाए जाने पर कृषि मंत्री ने निलंबित किया है.

इसमें संयुक्त कृषि निदेशक (शोध एंव मृदा सर्वेक्षण) पंकज त्रिपाठी, बरेली के उप कृषि निदेशक विनोद कुमार (बरेली मंडल की निविदा समिति के अध्यक्ष) और संजीव कुमार सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण), उप कृषि निदेशक मुरादाबाद डॉ. अशोक कुमार, जुगेन्द्र सिंह राठौर संयुक्त कृषि निदेशक (अलीगढ़ मंडल की निविदा समिति के अध्यक्ष), सहारनपुर के उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, झांसी के उप कृषि निदेशक राम प्रताप, सुरेश चन्द्र उप कृषि निदेशक मेरठ और अलीगढ़ के उप कृषि निदेशक (प्रभारी, सहायक निदेशक और मृदा परीक्षण) को निलंबित कर दिया.

जांच में अभी सूबे के कई अफसरों की फंस सकती है गर्दन

कृषि मंत्री ने बताया कि मिट्टी घोटाले की जांच अभी चल रही है. इस घोटाले की जांच के दायरे में अभी कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. कृषि मंत्री से यह भी साफ कर दिया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget