एक्सप्लोरर

पीएम मोदी-सीएम योगी के रहते भगवान राम का टेंट में रहना भारत का दुर्भाग्य: सुरेंद्र सिंह

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'अब राम मंदिर बनने में और देरी नहीं होनी चाहिए. भगवान हर संविधान से उपर हैं. ऐसे में अयोध्या में निश्चित स्थान पर भगवान राम का मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए'.

बरेली: राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिस देश का नरेंद्र मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ जी जैसा हिंदूवादी मुख्यमंत्री हो और वहां भगवान राम टेंट में रहे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत के लिए और हिन्दू समाज के लिए नहीं है. इसलिए ऐसी परिस्थिति बनाई जानी चाहिए कि राम मंदिर अयोध्या में बने.

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 'अब राम मंदिर बनने में और देरी नहीं होनी चाहिए. भगवान हर संविधान से उपर हैं. ऐसे में अयोध्या में निश्चित स्थान पर भगवान राम का मंदिर जल्द से जल्द बनना चाहिए'.

बता दें कि देश भर में अयोध्या विवाद को लेकर आए दिन विवादित बयान सामने आते हैं. हिन्दूवादी नेता जहां हर कीमत पर मंदिर बनाने की बात कहते हैं वहीं दूसरा पक्ष कोर्ट के फैसले के इंतजार की बात करता हुए हिन्दूवादी नेताओं पर निशाना साधता नजर आता है. दोनों पक्षों के नेताओं के बयान कई बार बहुत अधिक तीखे हो जाते हैं. कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है, लेकिन इसी विवाद के बीच कई बार कुछ लोग सद्भाव की बात भी करते नजर आते हैं.

बाराबंकी के सैकड़ों मुस्लिमों का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर उसी जगह बन जाए जहां उनके हिन्दू भाई चाहते हैं. इस मांग को लेकर वो 25 नवंबर को अयोध्या जाने वाले हैं. गौरतलब है कि इसी दिन हिन्दू संगठनों ने भी वहां जुटने का एलान किया है.

हाजी मोहम्मद गौस का कहना है कि मंदिर बनने से ये विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा. हम 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और वहां रुकना पड़ेगा तो रुकेंगे भी. मौका मिलेगा तो मंदिर बनाने में सहयोग भी करेंगे.

सन्नो कहती हैं कि भला राम मंदिर बनने से कौन रोक सकता है. मंदिर तो बनना ही चाहिए. देश में इतना तो हो ही कि मंदिर-मस्जिदें बन सकें. हम लोग अयोध्या जाएंगे और मंदिर निर्माण के पक्ष में आवाज उठाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget