एक्सप्लोरर

अपना दल के नेता की बेरहमी से हत्या के बाद कातिलों ने शव को मैदान में फेंका

अपना दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारे नेता का शव कर में डालकर ले गए और एक मैदान में फेंक दिया. इस हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

बरेली: अपना दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारे नेता का शव कर में डालकर ले गए और एक मैदान में फेंक दिया. इस हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

अपना दल के बिथरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रपाल पटेल की हत्या से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. चंद्रपाल पटेल की सोची समझी साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गई. पटेल की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे.

हॉकी की नेशनल प्लेयर के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में तीन गिरफ्तार

प्राथमिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की. भुता इलाके में रहने वाले चंद्रपाल पटेल इज़्ज़तनगर इलाके के सउआ गांव में एक बर्थडे पार्टी में अपने भाई संतोष के साथ गए थे.

संतोष के मुताबिक जैसे ही वो लोग घर के अंदर घुसने वाले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला कर दिया. चंद्रपाल के गोली लगते ही वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा. संतोष को भी उन लोगों ने गोली मारने की कोशिश की लेकिन उसने भाग कर अपनी जान बचाई.

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने किया बच्ची को किडनैप, खहंडर में किया रेप

संतोष का कहना है कि हत्यारे उनके भाई चंद्रपाल का शव कार में डालकर ले गए और सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पार्टी करेगी प्रदर्शन

वहीं इस मामले में अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष आंनद मोहन पटेल का कहना है कि पुलिस का इस मामले में रवैया सही नहीं है. उनका कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वो लोग आंदोलन करेंगे.

एसएसपी ने कहा जल्द होगा घटना का खुलासा

इस मामले में बरेली के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा," इज़्ज़तनगर इलाके में चंद्रपाल नाम के युवक के किसी ने गोली मारी है. तत्काल पुलिस को भेजकर चंद्रपाल को अस्पताल भेजा गया लेकिन उनकी रास्ते मे ही मौत हो गई. चंद्रपाल के परिवार वालों ने संजय पटेल, महावीर और विक्की सहित 5 लोगों के खिलाफ इज़्ज़तनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है." एसएसपी का कहना है कि कुछ लोग हर्ष फायरिंग की बात भी कह रहे हैं. मामले की जांच करवाई जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget