एक्सप्लोरर

यूपी: जहरीली शराब पीने से अभी तक 17 की मौत, दो मुख्य आरोपी और एक आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई जबकि 44 रोगी अभी भी केजीएमसी लखनऊ में भर्ती हैं.

लखनऊ/बाराबंकी: बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई जबकि 44 रोगी अभी भी केजीएमसी लखनऊ में भर्ती हैं. बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार शाम एक बयान में बताया कि जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या अब 17 पहुंच गयी है.

पुलिस ने बताया, 'सोमवार रात जब शराब हादसा हुआ था उस दिन दो अन्य व्यक्तियों की मौत भी हुई थी लेकिन परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कर दिया. परिजनों का दावा है कि इनकी मौत भी शराब पीने से हुई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता विस्तृत और गहन जांच के बाद ही चलेगा.

इस बीच बुधवार सुबह जहरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया. बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं और यह जांच मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में होगी.

साहनी ने मंगलवार को बताया था कि रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव और उसके आसपास के इलाके के कई लोगों ने सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात को शराब पी थी उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. उनमें से 12 लोगों की मौत बाराबंकी में ही हो गयी थी. मरने वालों में चार एक ही परिवार के हैं.

44 अभी भी भर्ती

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को बताया कि ट्रामा सेंटर में अब तक 47 रोगी लाये गये थे जिसमें से 44 अब भी भर्ती हैं जिनमें से 10 रोगी गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती हैं. उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया.

डॉ. तिवारी ने बताया कि अब तक आठ रोगियों की डायलिसिस केजीएमसी में हुई जबकि चार रोगियों की डायलिसिस बलरामपुर अस्पताल में हुई है. बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने बताया कि उनके अस्पताल में चार रोगी डायलिसिस के लिये लाये गये थे जिन्हें डायलिसिस के बाद केजीएमसी वापस भेज दिया गया है. उनके अस्पताल में कोई भी रोगी भर्ती नहीं है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उधर बाराबंकी के रामनगर थानाक्षेत्र के रानीगंज में ज़हरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया. बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

साहनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम भिंड अमराई पुल के पास हुई मुठभेड़ में जायसवाल के पैर पर गोली लगी. उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. मामले के दो आरोपियों जायसवाल और दानवीर सिंह पर बीस-बीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने बताया कि शराब व्यापारी के रामनगर स्थित गोदामों पर बीती रात पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की.

इससे पूर्व पुलिस शराब की दुकान पर काम करने वाले सुनील, पीताम्बर व शिवम् को गिरफ्तार कर चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मंगलवार को मारे गये लोगों के परिजन को दो—दो लाख रुपये की सहायता का एलान किया है. इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, नौ आबकारी कर्मियों और दो पुलिस अफसरों को निलम्बित कर दिया गया था.

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अनुसार मामले की जांच के लिये गठित उच्च स्तरीय टीम अन्य पहलुओं के अलावा इस बात की भी जांच करेगी कि कहीं इस घटना के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले भी हापुड़ और आजमगढ़ में हुई ऐसी घटनाओं में राजनीतिक साजिश सामने आयी है, लिहाजा जांच के दायरे में इस बिंदु को भी लाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: कौन हैं बाइक राइडर शिवानी चौहान? इस पार्टी से लड़ चुकी हैं चुनाव
गुरुग्राम: कौन हैं बाइक राइडर शिवानी चौहान? इस पार्टी से लड़ चुकी हैं चुनाव
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'
दिशा सालियान केस: सुप्रिया सुले बोलीं, 'आश्चर्य होता है कि...'

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget