एक्सप्लोरर

बाराबंकी: सपा-बसपा गठबंधन पर केशव मौर्य ने कसा तंज- कहा सांप-नेवला की जोड़ी

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सारा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए साजिश रच रहा है. ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है. सभी का लक्ष्य मोदी को दोबारा पीएम बनने से रोकना है

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए सांप-नेवला की जोड़ी करार दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में विपक्ष के भ्रष्टाचारों की जो कुंडली खुलनी शुरू हुई है, वह आगे पूरी तरह से न खुल जाए, इसलिए सारे विरोधी जो कभी सांप और नेवला की तरह दुश्मन हुआ करते थे, अब सब एक हो गए हैं.

उप-मुख्यमंत्री बाराबंकी दौरे पर हैं यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस पर तगड़े सियासी वार किए. उन्होंने कहा कि सारा विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए साजिश रच रहा है. ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है. सभी का लक्ष्य मोदी को दोबारा पीएम बनने से रोकना है क्योंकि अगर मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बन गए तो सबके भ्रष्टाचार में लूटी गई रकम को निकालकर गरीबों में बांटने का काम करेंगे.

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि मोदी जी के कार्यकाल के 55 महीने कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल पर भारी हैं. उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उन्होंने चोरी से विदेशों में सम्पत्ति बनाई और अब सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगा रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेगी. केशव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीबों के लिए जितना किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया.

यूपी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले को योगी सरकार ने गम्भीरता से लिया है. पूरा मामला राज्य सरकार के संज्ञान में है. सरकार दोषियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कच्ची शराब से हुई मौतों पर सपा की साजिश की आशंका व्यक्त करने पर केशव मौर्य ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने कुछ कहा है तो तथ्यों के आधार पर बोला होगा. जो भी दोषी निकलेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की सालों पुरानी मांग पूरी कर दी है. बीजेपी सरकार के विकास कार्यों से जनता को काफी सहूलियतें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में भी क्षेत्र के बाकी विकास कार्यों को जल्द कराया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget