एक्सप्लोरर

बहराइच: 100 फिट ऊंचे पेड़ पर आसन लगाते हैं बाबा, लोग मान रहे हैं चमत्कार

ये बाबा कहां से आये हैं, कहां के रहने वाले हैं ये किसी को पता नहीं है लेकिन विशालकाय अशोक के ऊंचे पेड़ पर बैठकर पूजा करना, हवन करना, आरती करना हजारों लोगों ने देखा है. बाबा पेड़ पर चढ़ते कब हैं, कैसे चढ़ते हैं और कब पूजा करके उतरते हैं ये किसी ने नहीं देखा और शायद यही वजह है कि बाबा के प्रति लोगों में आस्था-श्रद्धा बढ़ती जा रही है.

बहराइच: यूपी के बहराइच में इन दिनों एक चमत्कारी बाबा का अद्भुत कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. बाबा 100 फिट ऊंचे पेड़ की सबसे ऊंची चोटी पर बैठकर आसन लगाते हैं. ये बाबा कहां से आये हैं, कहां के रहने वाले हैं ये किसी को पता नहीं है लेकिन विशालकाय अशोक के ऊंचे पेड़ पर बैठकर पूजा करना, हवन करना, आरती करना हजारों लोगों ने देखा है. बाबा पेड़ पर चढ़ते कब हैं, कैसे चढ़ते हैं और कब पूजा करके उतरते हैं ये किसी ने नहीं देखा और शायद यही वजह है कि बाबा के प्रति लोगों में आस्था-श्रद्धा बढ़ती जा रही है. कुछ लोग बाबा को भगवान हनुमान का रूप, तो कुछ लोग भगवान का दूत मानने लगे हैं. चमत्कारी बाबा के बढ़ते चर्चे को सुनकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है. यह वाक़्या घटना हरदी क्षेत्र के बलासराय गांव की है जहां पर स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे एक अशोक के पेड़ पर चमत्कारी बाबा का आसन लगाते हैं. जमीन के बजाय सैकड़ों फिट ऊंचे पेड़ के पत्तियों के ऊपर अपना आसन लगाकर शयन करते हैं. सुबह वह पेड़ से नीचे उतर आते हैं. चमत्कारी बाबा के करतब को देख लोग हैरत में हैं. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह बाबा का कोई चमत्कार है या ईश्वरीय वरदान. आलम ये है कि लोग बाबा को ईश्वरीय अवतार मान कर पूजा अर्चना व चढ़ावा भी चढ़ाते नजर आ रहे हैं. बहराइच: 100 फिट ऊंचे पेड़ पर आसन लगाते हैं बाबा, लोग मान रहे हैं चमत्कार आस पास के लोगों से जब चमत्कारी बाबा के विषय मे पूछा गया तो लोगों का कहना है कि यहां पर बाबा जी कब आये ये किसी को नहीं पता अचानक राह चलते गांव के किसी शख्स की नजर पेड़ पर गयी. जहां उसने देखा गया कि कोई ऊंचे पेड़ की पत्तियों पर बहुत ही आराम से आसन लगाए बैठा है और बीच-बीच में करवटें भी बदल लेता है. जब ये बात गांव में फैली तो तमाम ग्रामीण भी देखने के लिए जुट गए. बाबा के सभी करतबों को गांव के लोगों ने टार्च की रोशनी में देखा है बाबा को लोग देवदूत मानकर पूजा अर्चना करने की बात कहने लगे हैं. काफी प्रयास के बाद चमत्कारी बाबा से बात हो पाई क्योंकि बाबा मीडिया के सामने नहीं आना चाहते थे. बाबा का कहना है कि मीडिया और पुलिस के लोग उन्हें परेशान करते हैं. बाबा ने बताया कि वो कश्मीर के रहने वाले हैं और ये साधना उन्हें बाल्यावस्था में ही मिली जब बजरंगबली का आदेश होता है तो वो एक पल में 100 से 200 फुट पेड़ की पत्ती पर पहुंच जाते हैं और अपना आसन लगाते हैं. बजरंगबली की पूजा करते हैं लेकिन जब उनपर बजरंगबली का साया आता है तो खुद नहीं जान पाते कि कब कहां हैं, क्या कर रहे हैं ये उन्हें लोगों से ही पता चल पाता है. उन्होंने ये भी बताया कि ये कोई तंत्र-मंत्र क्रिया नहीं है जो कभी भी किया जा सके. इस मामले में थाना राम गांव के थानाध्यक्ष ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि लोग इस दुर्लभ बाबा को, चमत्कारी बाबा, बजरंगी बाबा, तो कोई प्रेत बाबा के नाम से पुकारते हैं. गांव के लोगों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन से इस चमत्कारी बाबा को रोजाना पेड़ की चोटी पर आराम करते देखा जा रहा है. बाबा शाम को 7 बजे चमत्कारी बाबा अशोक के पेड़ के पत्तियों पर अपना आसन जमा कर आराम करते नजर आते हैं. वे रात भर पेड़ पर शयन करते हैं लोगों का यहां तक कहना है कि बाबा न तो कुछ खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं. Disclaimer: इस खबर में वही बताया गया है जो वहां के लोगों का कहना है. ये सारी जानकारी खुद बाबा और वहां के स्थानिय लोगों ने दी है. एबीपी न्यूज इससे जुड़े किसी भी दावे की पुष्टी नहीं करता.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget