एक्सप्लोरर

धरने पर बैठे किसान की मौत को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

बड़ौत में गन्ना बकाए को लेकर धरने पर बैठे एक किसान उदयवीर सिंह की मौत होने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

बागपत: बागपत के बड़ौत में गन्ना बकाए को लेकर धरने पर बैठे एक किसान उदयवीर सिंह की मौत होने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने घटना को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पश्चिमी यूपी के बागपत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे जबकि उनकी रैली की जगह से थोड़ी ही दूर पर एक किसान की मौत हो गई. कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, "अपनी (एनडीए सरकार) नाकामियों को उपलब्धियों के रूप में पेश करने का यह एक प्रयास है. एक किसान की गन्ना बकाए के भुगतान के लिए धरना देते हुए मौत हो गई. पीएम ने एक शब्द नहीं बोला. वह उस किसान के घर जाने का समय निकाल सकते थे." उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि 14 दिनों के भीतर गन्ना के सभी किसानों को उनके बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन वर्तमान में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया लंबित है. किसानों का यह धरना 21 मई से बड़ौत सब डिविजन में जारी है. इस धरने में सपा, रालोद और कांग्रेस के नेता किसान को श्रद्धांजलि दे चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि उदयवीर सिंह 'किसान संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि 60 वर्षीय सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने उनके परिवार को 12 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी. अधिकारियों के मुताबिक, मौत से गुस्साए किसानों ने अपना प्रदर्शन और उग्र कर दिया जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को सीएम को पत्र लिखकर मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि गन्ना मिलों से बकाया राशि के भुगतान की मांग और ग्रामीण विद्युत दरों में वृद्धि के खिलाफ धरना जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सियासी डेब्यू में लगा पाएंगे बीजेपी के गढ़ में सेंध?
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget