एक्सप्लोरर

सोशल मी़डिया पर हिंदू संस्कृति के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं आसुरी शक्तियां- बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने मथुरा में संत-महात्माओं को सोशल मीडिया का महत्व समझाते हुए कहा कि आसुरी शक्तियां सोशल मी़डिया पर हिंदू संस्कृति के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं.

मथुरा: पुलवामा हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को गौरव की बात बताते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि इस संबंध में नेता ओछी राजनीति नहीं करें और आपस में न लड़ें, बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध उठ खड़े हों. बाबा रामदेव ने शुक्रवार को यहां आयोजित कृष्ण गोपाल जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी पूर्णानन्द गिरि ने की तथा देश के अनेक संतों ने इसमें हिस्सा लिया.

संवाददाताओं बातचीत में योगगुरु ने कहा, ''दुश्मन के घर में घुसकर वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के सबूत माँगना ओछी राजनीति है. आतंकवाद से जूझने के लिए देश के सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आना चाहिए तथा सर्वसम्मति से देशहित में की जा रही कठोर कार्यवाही का साथ देना चाहिए."

37 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हाईकोर्ट ने लगाई सोनाक्षी की गिरफ्तारी पर रोक

उन्होंने देश की वर्तमान चुनौतियों का हवाला देते हुए कहा, 'अभी कुछ दिन पूर्व जो (एयर स्ट्राइक) किया गया है, वह अंतिम नहीं है. इसे निरंतर जारी रखना पड़ेगा. ताकि इस पवित्र भारत-भूमि के प्रति दुर्विचार व दुर्भावना रखने वालों का धरती पर अस्तित्व ही न रहे. यही नहीं, इसके लिए हमें सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से भी कई ऐसे फैसले लेने पड़ेंगे और उनसे पीछे नहीं हटना होगा.'

इससे पूर्व उन्होंने मंच पर अनेक आसन और योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते हुए सभी से नियमित कम से कम आधा घण्टा योग करने का आग्रह भी किया. बोले - भक्ति के साथ मति, शक्ति, कृति भी होनी चाहिए. ये होंगी तभी गति-प्रगति होगी. देश तभी फिर से विश्वगुरु बन पाएगा.

वर्ल्ड इकोनोमिक आर्डर प्रोग्राम में हिस्सा लेंगी मथुरा की पावनी खंडेलवाल

उन्होंने संत-महात्माओं को सोशल मीडिया का महत्व समझाते हुए कहा, 'वे भी व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर आदि पर सक्रिय हों. फिर खुद बोले मीडिया की ताकत बढ़ाओ. फेसबुक, ट्विटर पर आसुरी शक्तियां भारतीय-हिंदू संस्कृति, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहीं हैं. देश को आर्थिक और वैचारिक गुलामी के चक्र में फांसने पर आमादा हैं. इनके विरुद्ध सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाइए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget