एक्सप्लोरर

पुलिस के आगे बदमाशों के हौसले पस्त, आजमगढ़ में 4 इनामी गिरफ्तार

एएसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश 25 हजार रुपए के इनामी हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी पंकज यादव और मुन्ना उर्फ तिलकराज सिंह से मिलने जा रहे थे. इस सूचना पर पुलिस ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया.

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस ने रविवार तड़के जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में दो बदमाशों को घायल कर चार 25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया. वहीं एक पुलिस कर्मी भी मुठभेड़ में जख्मी हो गया. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के पास से दो पिस्टल और बाइक बरामद हुई है.

रविवार को एडीशनल एसपी (सिटी) सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार तीन में से दो बदमाशों अमरजीत यादव और रवि साहू निवासी गण थाना मेंहनगर को पटेल नगर के पास पकड़ा था, जिन्होंने फरार हुए साथी का नाम सोनू उर्फ अबू सूफियान बताया था.

एएसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश 25 हजार रुपए के इनामी हैं, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी पंकज यादव और मुन्ना उर्फ तिलकराज सिंह से मिलने जा रहे थे. इस सूचना पर पुलिस ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया.

बदमाशों से मिली जानकारी पर पुलिस की रविवार सुबह 07 बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई बाजार के पास मुठभेड़ हो गई. जहां पहले से ही चेंकिंग कर रही पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की. पुलिस के देख बदमाशों ने फायरिंग की, जिसकी गोली से सिपाही को लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने कारण सिपाही बच गया.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी पंकज यादव निवासी थाना मेंहनगर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बदमाश के पास से पिस्टल 32 बोर, 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 1 जिंदा कारतूस 32 बोर, लूट का 5500 रूपया बरामद हुआ. वहीं उसका साथी मुन्ना उर्फ तिलकराज सिंह फरार हो गया, जिसे पुलिस ने रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थि आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के पास नहर पुलिया पर घेरा.

पुलिस से बचने के लिए मुन्ना ने फायरिंग की, जिसमें सिपाही मनोज शर्मा हाथ में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में तिलकराज सिंह उर्फ मुन्ना घायल हो गया.

एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया मुन्ना भी 25 हजार रुपए का इनामी है. बदमाश के पास से पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों मुठभेड़ में घायल तीनों लोगां को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां सें आरक्षी व बदमाश को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने ही रानी की सराय क्षेत्र में जनसेवा केंद्र के व्यापारी से हुई एक लाख की लूट को अंजाम दिया था. इसके अलवा बदमाशों ने थाना गम्भीरपुर में हुई दो 30 हजार की लूट और व्यवसरी को गोली मार कर लूट के प्रयास की वारदात को स्वीकार किया.

बदमाशों ने सिधारी में हुई 60 हजार की लूट समेत जनपद बलिया, मऊ, गाजीपुर व आस-पास के जनपदों में लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश 25-25 हजार के शातिर इनामी और अंतरजनपदीय अपराधी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget