एक्सप्लोरर

रामपुर: आजम खान का बेहद अभद्र बयान, कहा- हमने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला

रामपुर में आजम खान और जया प्रदा आमने सामने हैं. एक वक्त था जब आजम और जया एक ही पार्टी- समाजवादी पार्टी में थे. लेकिन अब पाले खिंच चुके हैं. इन दिनों दोनों के बीच जबरदस्त वाक युद्ध चल रहा है.

रामपुर: यूपी में रामपुर का चुनाव बेहद दिलचस्प हो चुका है. एक-दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी आजम खान और जया प्रदा आमने सामने हैं. आजम जहां महागठबंधन के लिए मैदान में हैं वहीं बीजेपी ने जयाप्रदा पर दांव खेला है. एक वक्त था जब आजम और जया एक ही पार्टी- समाजवादी पार्टी में थे. लेकिन अब पाले खिंच चुके हैं. इन दिनों दोनों के बीच जबरदस्त वाक युद्ध चल रहा है.

आजम खान ने भाषा की मर्यादा को भूलते हुए कहा,"हम अच्छा बनने की कोशिश करेंगे और इसके लिए मैंने क्या रास्ता अपनाया है. मैंने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला है, शराबखाना नहीं खोला है, मैंने ऐसा स्कूल खोला है जहां यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई होती है."

इस बयान के दौरान आजम ने कुछ ऐसे शब्द भी कहे जो हम आपको सुना भी नहीं सकते.

इस पर जया प्रदा ने कहा," ये बौखलाहट जो है वो कुछ भी बयान देने को तैयार हैं, और मायावती जी को भी खास तौर पर...उन्होंने छोड़ा नहीं, मायावती जी को भी खूब गाली देते हैं. फिर भी गठबंधन में वो चुनाव लड़ रहे हैं. ये इंसान अपने होश में नहीं है. वो कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. और ये अली बली की बातें हो रही हैं... ये किसकी बलि देना चाहते हैं, मुझे आईडिया नहीं है... ये देश के लिए नेताओं को बलि देना चाहते हैं या जयाप्रदा को बलि देना चाहते हैं, पता नहीं..."

आजम खान के विवादित बयान पर के बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि आजम खान ने कैसी पढ़ाई की है, कैसी जुबान इस्तेमाल की है. क्या कोई चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति ऐसी भाषा का प्रयोग करता है. यह भाषा राजनीति को शर्मशार करती है. कल ही उन्होंने बजरंग बलि को बजरंग अली कह दिया. मुस्लिम समाज के लोग नाराज़ हैं कि उन्होंने हज़रत अली को बजरंग अली कह दिया. हार की झुंझुलाहत में वह ऐसी बात कह रहे हैं. रामपुर के लोगों ने उन्हें नकार कर कई बार बीजेपी को जिताया है, इस बार भी जनता बीजेपी को जिताएगी.

सपा नेता आजम खान के दिए बयान पर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आजम खान का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है. वह पहले भी ऐसे विवादित और उल जलूल बयान दे चुके हैं. जहां तक जौहर विश्वविद्यालय की बात है वह प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई से बना है और उस पर सभी का हक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू
महाराष्ट्र में मेट्रो मिटाएगी मीलों की दूरी, 300km से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget