एक्सप्लोरर

हाईटेक रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और आलीशान होटल के जरिए अयोध्या के कायाकल्प की तैयारी

लखनऊ: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अब आम नहीं खास होगी. अयोध्या में टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए एयरपोर्ट, आलीशान होटल और अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किए जाने की तैयारी है. इसके अलावा यूपी की योगी सरकार ने यहां के विकास के लिए अयोध्या-फैजाबाद को नगर निगम बनाने के साथ ही 245 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर निर्मित होने वाले रामायण संग्रहालय के भूमि का आवंटन भी कर दिया है.

आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला

अयोध्या को अन्य धार्मिक स्थलों की तरह विकसित करने का बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया है. इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने देश के दस शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का फैसला लिया है. इसमें अयोध्या को भी शामिल किया गया है. इसके तहत यहां पर एक हवाईअड्डे के निर्माण के साथ ही एक आलीशन होटल और अयोध्या रेलवे स्टेशन को विकसित कर इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा.

यहां पर 245 करोड़ की लागत से रामायण संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए प्रदेश सरकार ने भूमि उपलब्ध करा दी है. इसके अलावा प्रदेश सरकार ने अयोध्या-फैजाबाद को नगर निगम का दर्जा दे दिया है जबकि इन दोनों ही शहरों की आबादी बमुश्किल ढाई लाख है. इस तरह प्रदेश का यह आबादी के लिहाज से सबसे छोटा नगर निगम होगा.

राम मंदिर से कहीं अधिक विकास को तरजीह दे रहे हैं अयोध्या के लोग

सरयू तट पर बसे तकरीबन 50 हजार की आबादी वाले अयोध्या के लोग यहां पर राम मंदिर से कहीं अधिक विकास को तरजीह दे रहे हैं. उनका कहना है कि अयोध्या की हालत बहुत ही जीर्णशीर्ण है. पुराने जमाने के मंदिर ढह रहे हैं, उनकी मरम्मत करने वाला कोई नहीं है.

यहां की हनुमान गढ़ी के प्रसाद विक्रेता मनोज पांडेय का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण हो, यह अच्छी बात है. लेकिन, इसके लिए दंगा फसाद नहीं होना चाहिए. अमन चैन से ही राम मंदिर का निर्माण होने के साथ ही अयोध्या का विकास हो.

सियासी बवाल के कारण नहीं हुआ अयोध्या का विकास

वरिष्ठ अधिवक्ता त्रियुग नारायण तिवारी ने बताया, "सियासी बवाल के कारण अयोध्या का विकास नहीं हुआ. इसी कारण बीते 25 सालो में यहां की आबादी में मामूली वृद्धि हुई. अयोध्या का विकास हो, इससे अच्छी क्या बात होगी. इस कार्य में यहां के लोगों को सहयोग करना चाहिए. अयोध्या में करीब 20 हजार मुस्लिम आबादी है, वे भी यहां का विकास चाहते हैं न कि दंगा फसाद."

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मई को अयोध्या जा रहे हैं. 6 दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद गिराने के बाद अब तक कोई नेता बतौर मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं गया. बीते 25 साल बाद कोई मुख्यमंत्री अयोध्या जा रहा है. बतौर मुख्यमंत्री योगी पहली बार अयोध्या जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि योगी यहां की हनुमान गढ़ी का दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि विवादित परिसर का दर्शन करने के बाद सरयू तट पर बनी राम पौढ़ी का भी अवलोकन करेंगे.

25 सितंबर तक योगी को बनना है MLA या MLC

योगी के अयोध्या दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. पहला तो यह कि वह अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं. वह वर्तमान में सांसद हैं लेकिन प्रदेश विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं है. 25 सितंबर तक उन्हें विधायक या एमएलसी बनना है. दूसरा यह है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर जो सुगबुगाहट हिंदू संगठनों में चल रही है, उसे जमीन पर उतारने के लिए खाका तैयार कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget