एक्सप्लोरर

अयोध्या में ना हो पाए कोई बवाल इसलिए शासन-प्रशासन ने बनाया है ये खास प्लान

जाड़े के मौसम में अयोध्या का राम मंदिर सुबह 7 बजे खुलता है और भोग आरती के बाद पट को 11 बजे बंद कर दिया जाता है. मंदिर का पट दोबारा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए खुलता है. यानी रामलला के दर्शन के लिए आठ घंटे का समय मिलता है.

अयोध्याः अयोध्या शहर का माहौल गर्म हो चुका है. यहां रविवार को धर्म संसद का आयोजन होगा. इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने पूरी ताकत झोंक दी है. संतों का यह धर्म संसद करीब चार घंटे दोपहर 12.30 से लेकर शाम के 4.30 बजे तक चलेगा. वहीं राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने यह कहकर मुद्दे को और हवा दे दी है कि राम मंदिर के मुद्दे पर कानून की मांग को लेकर आम लोगों को जागरुक बनाया जाएगा.

इस धर्म संसद में आरएसएस, बजरंग दल, वीएचपी समेत कई अंखाड़ों के संत हिस्सा लेंगे. धर्म संसद से पहले शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे. उद्धव के कार्यक्रम को देखते हुए देश भर के शिवसैनिक भी यहां पहुंचेंगे.

राज्य के सीनियर अधिकारियों और अयोध्या के डीएम-एसएसपी से बातचीत के बाद धर्म सभा का समय तय किया गया. कानून और व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की चिंता इस बात की है कि अयोध्या में पहुंची भीड़ को जल्द से जल्द बाहर कैसे निकाला जाए. प्रशासन की कोशिश है कि विवादित स्थल तक वीएचपी के समर्थक न पहुंच पायें. इसके लिए काफी दिनों से माथापच्ची जारी थी.

जाड़े के मौसम में अयोध्या का राम मंदिर सुबह 7 बजे खुलता है और भोग आरती के बाद पट को 11 बजे बंद कर दिया जाता है. मंदिर का पट दोबारा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए खुलता है. यानी रामलला के दर्शन के लिए आठ घंटे का समय मिलता है.

विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी. सभा की टाइमिंग इस हिसाब से रखी गई है कि भीड़ राम मंदिर के आस पास न ठहर पाए. अयोध्या पहुंचने वाले लोग सुबह रामलला का दर्शन कर आराम से पैदल धर्म सभा तक पहुंच सकते हैं. भगवान राम का दर्शन सवेरे 11 बजे तक लोग कर सकते हैं. जब तक धर्म सभा खत्म होगी, तब तक राम मंदिर का पट भी बंद हो जाएगा.

ऐसे में लोगों को रामलला के दर्शन के लिए अगले दिन तक का इंतजार करना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में धर्म सभा में देर से आने वालों को भगवान के दर्शन के बिना ही लौटना पड़ेगा. मतलब साफ है कि राम जन्म भूमि के विवादित जगह के आसपास भीड़ नहीं जुट पायेगी.

प्रशासन ऐसा ही चाहती थी कि विवादित स्थल के आस-पास भीड़ न जुटे वरना एक वक्त में वहां हजारों भक्तों के जुटने पर कुछ भी होने का डर बना रहता है.

सीएम ने दिए अहम निर्देश 26 साल पहले भी अयोध्या में ऐसी ही भीड़ जुटी थी. देखते ही देखते विवादित ढांचा गिरा दी गई थी. देश भर में दंगे हुए थे. अयोध्या में भी खून खराबा हुआ था. 6 दिसंबर की उस तारीख को लोग अब भी नहीं भुला पाए हैं. इसलिए राज्य के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मीटिंग में कुछ अहम निर्देश भी दिया.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीटिंग में कहा कि ''धर्म सभा में आने वाले राम भक्तों से किसी तरह का कोई टकराव न हो.'' ये बात उन्होंने अयोध्या में कानून व्यवस्था को लेकर हो रही एक बैठक के दौरान कही थी.

अयोध्या में इन दिनों उमंग है. उत्साह है. पवित्र कार्तिक मास ख़त्म हो चुका है. हिंदू संगठनों की धर्म सभा के लिए लोग अयोध्या में जुटने लगे हैं. लेकिन सब एक ही सवाल से जूझ रहे हैं राम मंदिर कब बनेगा? सबका सपना भी रामलला का मंदिर है. लेकिन अयोध्या सहमी हुई है. किसी अनहोनी के डर से. ऐसी ही भीड़ जुटने पर यहाँ बहुत कुछ हो चुका है. दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी की सरकारें हैं. इसीलिए तैयारी ऐसी है कि कोई अनहोनी न हो.

अयोध्या किले में तब्दील, राउत के बयान से माहौल गर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget