एक्सप्लोरर

गोरखपुर से भी है पूर्व पीएम का नाता, 78 साल पहले भाई की शादी में सहबाला बनकर आए थे अटल बिहारी बाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की यादें गोरखपुर से भी जुड़ी हुई हैं. आजादी के पहले साल 1940 में अटल बिहारी बाजपेयी अपने बड़े भाई प्रेम बिहारी बाजपेयी की शादी में 16 साल की उम्र में सहबाला बनकर आए थे.

गोरखपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की यादें गोरखपुर से भी जुड़ी हुई हैं. आजादी के पहले साल 1940 में अटल बिहारी बाजपेयी अपने बड़े भाई प्रेम बिहारी बाजपेयी की शादी में 16 साल की उम्र में सहबाला बनकर आए थे. गोरखपुर के मथुरा प्रसाद दीक्षित की बेटी रामेश्वरी से अटल के बड़े भाई प्रेम बिहारी की शादी हुई थी. मौजूदा समय में मथुरा प्रसाद दीक्षित के परिवार के तमाम सदस्य गोरखपुर में रहते हैं, जिसमें अटल जी के रिश्ते में साले ब्रज नारायण दीक्षित सबसे बुजुर्ग अवस्था में हैं और परिवार के मुखिया के रूप में उनका सम्मान है. भारत रत्‍न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सेहत को लेकर गोरखपुर का यह परिवार बेहद चिंतित और दुखी है. गोरखपुर में उनके बिताए एक-एक पल को यह परिवार याद कर भावुक हो जाता है. वे ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. ये परिवार पल-पल टेलीविजन पर टकटकी लगाए बैठा है कि अब उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी जाएगी. वह स्वस्थ होकर घर को लौटेंगे. अटल बिहारी बाजपेयी ने गोरखपुर के अपने इस रिश्ते को तमाम यात्राओं के दौरान कभी नहीं खोला. वे अक्‍सर यहां पर आते रहे. लेकिन 1996 की एक चुनावी जनसभा में एमपी इंटर कॉलेज में गोरखपुर वासियों की भारी भीड़ को देखते हुए अटलजी अपने अंदाज में गोरखपुर से अपने रिश्ते का खुलासा किया था. उन्होंने मंच से कहा था कि मुझे गोरखपुर की तमाम गलियां याद हैं. क्योंकि मेरा बचपन में यहां कई बार यहां आना-जाना हुआ है. मैं तो यहां अपने बड़े भाई की शादी में सहबाला बनकर आया था. मेरी तब भी बहुत इज्जत और मान-सम्मान हुआ था. मुझे लगता है गोरखपुर के लोग वैसा ही प्यार इस चुनाव में भी अटल बिहारी को देंगे. दीक्षित परिवार आज भी अटल जी की यादें अपने समेटे हुए हैं. उनके भाई के साले ब्रज नारायण दीक्षित कहते हैं कि अटल जी हंसमुख और मजाकिया अंदाज में हम सभी के बीच रहते थे. 1975 के बाद जब वह गोरखपुर आए तो घर परिवार में उनके सत्कार का जो दौर चला उसे अटलजी बेहद प्रभावित हुए. यही नहीं वे घर के लोगों का बनाया हुआ पकवान तो ग्रहण किए, लेकिन सुबह की बेला में अपने हाथों से लोगों को ठंडई का रसपान सभी को कराया. इसके बाद अटल जी 1994 में तब दीक्षित परिवार में आए जब उनके भाई के ससुर मथुरा प्रसाद दीक्षित का निधन हुआ था. यह परिवार मूलतः इटावा का रहने वाला है और चार पीढ़ियों पहले गोरखपुर के दुर्गाबाड़ी रोड पर आकर बस गया था. अटल जी को परिवार के लोगों ने पहले की तरह हाथों-हाथ लिया. उनके सम्मान में वह सब कुछ परोसना चाहा, जो अटल जी को पसंद था, लेकिन अटल जी बेहिचक परिवार के बीच अपनी पसंद का इजहार किया और कढ़ी- चावल बनवा कर खाए. इस दौरान उन्होंने इस घर की एक बहू से अपना जूठा हाथ भी नहीं धुलवाया था और कहा था कि मैं सारा काम खुद करता हूं. इसलिए मेरा हाथ मुझे ही धोने दें. परिवार के लोग अटल जी के सरलता राजनीतिक और पारिवारिक मामले में स्पष्ट सोच के भी मुरीद है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के भतीजे संदीप दीक्षित कहते हैं कि अटल जी ने आखिरी बार 1994 में यहां पर आए थे. उसके बाद उनसे मुलाकात भी नहीं हो पाई. वहां पर जाने पर भी वे किसी को पहचान नहीं पाते रहे हैं. वे जब भी यहां पर आते रहे हैं खूब मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे हैं. वे अक्‍सर अपनी कविताएं सुनाकर उन लोगों के भीतर जोश भरते रहे हैं. इस परिवार ने कभी भी उनसे किसी चीज़ की उम्मीद नहीं की. क्योंकि वह अटल जी के विचारों से वाकिफ रहे हैं. उन्हें अटल जी का यह संदेश, मेहनत ही इंसान को आगे ले जाता है, पहचान दिलाता है, इसलिए खुद की मजबूती ही जरूरी है. यह परिवार अटल जी के स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और उनकी अभी लंबे समय तक मौजूदगी को देश के लिए बेहद जरूरी बता रहा है. आज गोरखपुर में उनके भाई के ससुराल में भी उनके खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण मायूसी पसरी हुई है. लेकिन, ये परिवार उनके जल्‍द ठीक होने की दुआ कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन- बोले CM योगी
श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है रक्षाबंधन- बोले CM योगी
कुरुक्षेत्र में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र चिंतित, बोले- तस्वीरें डरा रहीं
कुरुक्षेत्र में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र चिंतित, बोले- तस्वीरें डरा रहीं
बागपत: 'अगले दस साल में पूरा विश्व हिंदू हो जाए', BJP विधायक ने भगवान से की कामना
बागपत: 'अगले दस साल में पूरा विश्व हिंदू हो जाए', BJP विधायक ने भगवान से की कामना
Gen Z से कनेक्ट! हजारों बहनों ने BJP नेता रवींद्र चव्हाण को बांधी राखी
Gen Z से कनेक्ट! हजारों बहनों ने BJP नेता रवींद्र चव्हाण को बांधी राखी

वीडियोज

देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
तानाशाह मुनीर vs इमरान एंड सन्स!
नेपाल पर फिर फटेगी 'मौत की झील'!
क्या जातिगत आरक्षण खत्म हो जाएगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
क्या ब्राह्मण-मुसलमानों का साथ, यूपी में 2027 का समाधान है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
‘हमें पता है इस बीमारी का…’, आजादी के नारे लगाने वाले छात्रों को शुभेंदु की चेतावनी
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं इकरा हसन, पिता से अखिलेश यादव ने की फोन पर बात
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
खेसारी लाल या पवन सिंह, काजल राघवानी संग किसने की मारपीट?
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सचिन तेंदुलकर से इरफान पठान तक, क्रिकेटरों ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन 
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
सोनिया गांधी की किताब न छापने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘दुनियाभर में छाप दी...’
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
जैवलिन मिसाइल खरीदने जा रहा है भारत, सर्जियो गोर का ऐलान, क्या है खास?
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
लैंडिंग के दौरान फट गया विमान का टायर, क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग थे सवार
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
पीएम मोदी से लेकर नितिन गडकरी तक..., राजनेताओं ने ऐसे बंधवाई राखी-Pics
Embed widget