एक्सप्लोरर

कल निकलेगी यूपी में अटल ज़ी की अस्थि कलश यात्रा, सभी बड़ी नदियों में अस्थियां होंगी प्रवाहित

19 अगस्त की दोपहर को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लखनऊ पहुंचेगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे खुद इसे लेकर आयेंगे.

नई दिल्लीः यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी की 18 अस्थि कलश यात्रा निकलेगी. फिर 22 शहरों के अलग अलग नदियों में अस्थि विसर्जन होगा. गंगा से लेकर घाघरा तक में अस्थि विसर्जन की तैयारी है. रविवार 19 अगस्त को सभी अस्थि कलश को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट लाया जायेगा. इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी ऑफ़िस तक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान लोग अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. अटल जी का लखनऊ और यूपी से भावनात्मक रिश्ता रहा है. आगरा के बटेसर में उनका जन्म हुआ. कानपुर से उन्होंने क़ानून की पढ़ाई की. लखनऊ से उन्होंने पत्रकारिता शुरू की. यहीं रह कर अटल जी ने राजनीति का ककहरा सीखा. फिर लखनऊ से ही लोकसभा के सांसद बने. और फिर देश के प्रधान मंत्री.

19 अगस्त की दोपहर को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लखनऊ पहुंचेगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे खुद इसे लेकर आयेंगे. फिर आम लोगों के दर्शन के लिए इसे बीजेपी ऑफ़िस में रखा जायेगा. अगले दिन यानी 20 अगस्त को 18 अस्थि कलशों को अलग अलग शहरों के लिए रवाना कर दिया जायेगा. योगी सरकार के एक मंत्री और संगठन से किसी पदाधिकारी को एक एक अस्थि कलश की ज़िम्मेदारी दिए जाने का फ़ैसला हुआ है.

वाराणसी में गंगा से लेकर आगरा में यमुना नदी तक में इसे प्रवाहित किया जायेगा. 23 अगस्त को लखनऊ में अटल जी की याद में अंक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है. गोमती नदी किनारे इस कार्यक्रम में शहर के सांसद और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. उसी दिन अटल जी की अस्थियां गोमती नदी में प्रवाहित कर दी जाएगी. अस्थि कलश और विसर्जन यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को बीजेपी ऑफ़िस में देर रात तक बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की.

यूपी की सभी बड़ी नदियों में अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की जायेंगी. इस दौरान जिन शहरों से अस्थि कलश यात्रा निकलेगी. वहां के बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग अटल ज़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पायेंगे. 25 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभी भी आयोजित होगी. अटल ज़ी के बहाने बीजेपी की तैयारी रूठे हुए अगड़ी जाति के रूठे हुए वोटरों को मनाने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget