एक्सप्लोरर

एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया फाइव स्टार होटल में पिस्टल लहराने वाला आशीष पांडे

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पिस्टल हाथ में लेकर लड़ाई झगड़ा करने के आरोपी आशीष पांडे को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

नई दिल्ली: फाइव स्टार होटल में पिस्टल हाथ में लेकर लड़ाई झगड़ा करने के आरोपी आशीष पांडे को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले आज सुबह आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के सामने सरेंडर किया था. अदालत में रिमांड एप्लीकेशन देते हुए आशीष ने कहा कि उसको इस मामले जबरन फंसाया गया है और इस केस का मीडिया ट्रायल हो रहा है. कोर्ट में  पुलिस ने आशीष के लिए अदालत से 4 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की. इस मामले को 16 तारीख को ही दर्ज किया गया था और उसके बाद से ही पुलिस को आशीष की तलाश थी. कोर्ट में पुलिस ने कहा कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि आशिष पांडे पिस्टल निकालकर धमकाने की कोशिश की थी. अगर आरोपी के पास पिस्टल का लाइसेंस था तो क्या वो सही था?  और जो लोग आशीष के साथ थे वो कौन थे? इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश करेगी. पुलिस की दलीलों का विरोध करते हुए आशीष के वकील ने कहा कि अब इस केस में कोई नए तथ्य सामने नहीं आने हैं तो आखिर पुलिस को हिरासत की जरूरत क्या है. आशीष के वकील ने दलील देते हुए कहा, "मामला 13 अक्टूबर का है, जबकि केस 16 अक्टूबर को दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में पेश होने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया है. वहीं आशीष ने कहा कि वह हथियार सरेंडर करने को तैयार है और उसने कुछ गलत नहीं किया है, सिर्फ मीडिया हाइप के कारण केस हुआ वर्ना कुछ होता ही नहीं. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आशीष को 1 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस 1 दिन के दौरान पुलिस आशीष से उस हथियार के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी जो घटना के वक्त उसके हाथ में था और उसके साथ ही उन लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश करेगी जो घटना के वक़्त उसके साथ थे. क्या है पूरा मामला बता दें कि 14 अक्टूबर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें बीएसपी सांसद का बेटा आशीष पांडे एक लड़की से बदसलूकी कर रहा है. इस दौरान कुछ लोग झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं. तो कुछ लोग तमाशबीन हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आशीष पांडे की खोजबीन शुरू की. आशीष पांडे पर आरोप है कि वह लेडीज टॉयलेट में घुस गया था. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि वीडियो में आशीष पांडे और उसके दोस्तों को एक व्यक्ति को गाली देते सुना जा सकता है. पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने कहा कि घटना के संबंध में दक्षिणी दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने सोमवार को सूचित किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget