एक्सप्लोरर

वृंदावन: नशाबंदी के बावजूद पार्टी में बार बालाओं के साथ छलके जाम, 36 लोग गिरफ्तार

बता दें कि तीर्थनगरी होने की वजह से वृंदावन में हर तरह के नशे पर रोक है. छापे में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए लोगों में से कुछ मथुरा के थे और कुछ बाहरी बताए जा रहे हैं.

मथुरा: तीर्थनगरी वृंदावन में हर प्रकार की नशाबंदी होने के बावजूद रविवार की रात एक होटल में आयोजित पार्टी में शराब पीने-पिलाने और बार बालाओं की मौजूदगी की सूचना पर वहां छापेमारी कर पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया. होटल में यह पार्टी बिहार की एक कीटनाशक निर्माता कंपनी ने अपने नये उत्पाद लांच के अवसर पर दी थी.

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रीति सिंह ने बताया, ‘‘तीर्थनगरी होने के कारण वृंदावन में पूर्ण नशाबंदी है. रविवार की रात कृपा रेजिडेन्सी होटल के प्रबंधक राजीव शांडिल्य ने पुलिस को सूचित किया कि उनके यहां एक कीटनाशक कंपनी के प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए आयोजित पार्टी में कुछ लोग अश्लील डांस एवं शराब की पार्टी कर रहे हैं. इस सूचना पर होटल में छापा मारा गया.’’

उन्होंने बताया, ‘‘वहां करीब 36 पुरुष एवं 6 बार बालाएं थीं. तीन दर्जन लोगों को पकड़ने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया. लड़कियों को आइंदा ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए अच्छा चाल-चलन रखने के वादे पर समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया.’’

पुलिस के अनुसार, होटल की बुकिंग ‘देना पेस्ट्रीसाइड कंपनी’ ने एक उत्पाद लॉन्च करने के लिए कराई थी. पार्टी में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुल पांच दर्जन वितरक शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget