एक्सप्लोरर

मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ अपने विधायक की बगावत, कहा- जो मां की सगी नहीं, वह दूसरों की कैसे हो सकती है

विधायक आरके वर्मा ने अनुप्रिया पटेल और कुछ दिनों पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उनके पति आशीष सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ न सिर्फ बगावती तेवर दिखाए हैं, बल्कि बीजेपी को इन दोनों से आगाह रहने की नसीहत भी दी है.

इलाहाबाद : केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ उनकी ही पार्टी के विधायक आरके वर्मा ने बगावत कर दी है. विधायक आरके वर्मा ने अनुप्रिया पटेल और कुछ दिनों पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उनके पति आशीष सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ न सिर्फ बगावती तेवर दिखाए हैं, बल्कि बीजेपी को इन दोनों से आगाह रहने की नसीहत भी दी है. सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी पोस्ट में विधायक आरके वर्मा ने लिखा है कि जो अनुप्रिया पटेल अपनी मां की सगी नहीं हैं, वह कुर्मी समाज और बीजेपी की सगी कैसे हो सकती हैं. बागी विधायक आरके वर्मा के मुताबिक़ मंत्री बनने के बाद अनुप्रिया का रवैया बदल गया है. अब वह सिर्फ सौदेबाजी करती हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ता व पुराने नेता बेहद दुखी हैं. उनका आरोप है कि मंत्री अनुप्रिया अब पिता के सपने और पार्टी के मिशन को भूल चुकी हैं और पूरी तरह व्यावसायिक हो गई हैं. बागी विधायक आरके वर्मा ने धमकी दी है कि अगर अनुप्रिया पटेल ने अपना रवैया नहीं बदला तो वह विधायकी छोड़कर अपना अलग रास्ता चुनने को मजबूर होंगे.

यूपी में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव रखने के साथ कर सकते हैं कई बड़े एलान

विधायक आरके वर्मा के फैसले पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है आरके वर्मा ने सबसे ज़्यादा नाराज़गी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह के रवैये पर जताई है और उन्हें गैर सियासी व्यक्ति करार देते हुए पार्टी को लगातार नुकसान होने का दावा किया है. हालांकि अपनी पोस्ट और उसके बाद मीडिया में दिए गए बयान में उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पार्टी बीजेपी की खूब तारीफें करते हुए उनसे हमदर्दी भी जताई है.अपनी नेता अनुप्रिया पटेल के खिलाफ खुलेआम बगावत करते हुए बीजेपी से हमदर्दी जताने के विधायक आरके वर्मा के फैसले पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है और लोग इसके अलग-अलग मायने भी निकाल रहे हैं.

प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज सीट से विधायक हैं आरके वर्मा आरके वर्मा इलाहाबाद के रहने वाले हैं और लगातार दो बार से प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथगंज सीट से अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल से विधायक हैं. वह काफी समय तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. आरके वर्मा उसी वक्त पार्टी हाईकमान से नाराज़ हो गए थे, जब पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर पहली बार विधायक बने जयकुमार जैकी को योगी सरकार में मंत्री बना दिया था. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में होने वाले योगी मंत्रिमंडल के संभावित पहले विस्तार में भी पार्टी द्वारा उनके बजाय अनुप्रिया पटेल के पति और कुछ दिनों पहले ही एमएलसी बने आशीष पटेल का नाम तय किए जाने से वह अब खुलकर बगावत करने लगे हैं.

गोरखपुरः युवक के लिए परेशानी का सबब बन गई बेटे की एक गलती, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस के हवाले किया

सोशल मीडिया पर कर रहे हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तारीफें सोशल मीडिया पर अपनी नेता अनुप्रिया के खिलाफ कमेंट कर उन पर विवादित टिप्पणी करने वाले विधायक आरके वर्मा विवादित टिप्पणी करने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की खूब तारीफें कर रहे हैं. वह उन्हें पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता बता रहे हैं. उनका दावा है कि जिस बीजेपी से समझौते की वजह से अनुप्रिया पटेल खुद सांसद बनकर केंद्र में मंत्री बनीं, उनकी पार्टी के नौ विधायक बन गए, वह उसके साथ भी गलत कर सकती हैं.

आर के वर्मा ने गिए विधायक पद छोड़ देने के संकेत गठबंधन की पार्टी होने की वजह से ही वह बीजेपी को आगाह कर रहे हैं. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि वह अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष द्वारा की जा रही कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और उनके अपमान को ज़्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनका कहना है कि साढ़े तीन साल से ज़्यादा का कार्यकाल बचा होने के बावजूद वह विधायकी का मोह नहीं करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर कोई उचित फैसला ले लेंगे. उन्होंने उचित सम्मान न मिलने पर पार्टी और विधायक पद छोड़ देने और कोई नया सियासी ठौर तलाशने के भी संकेत दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget