एक्सप्लोरर

यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड अब नए रंग रूप में काम करेगा, उन्नाव का वीडियो वायरल होने के बाद हुआ फ़ैसला

लखनऊ: इसी महीने उन्नाव में एक महिला से चार लड़कों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था. इस घटना के बाद यूपी पुलिस की बड़ी फ़ज़ीहत हुई थी. अब एक बार फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड को मज़बूत करने की तैयारी है. इस बार गांव और क़स्बों में भी मनचलों पर एक्शन होगा. एंटी रोमियो स्क्वॉड को कैमरों से लैस करने का भी फ़ैसला हुआ है. राज्य के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस अफ़सरों के लिए 17 सूत्री निर्देश जारी किए हैं. यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही छेड़खानी रोकने के लिए कई बड़े फ़ैसले हुए थे. लेकिन कुछ समय बाद सब टांय टांय फिस्स हो गया था. कहीं इस बार भी ऐसा ही तो नहीं होनेवाला है?

स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, बाज़ार, पार्क, बस स्टैंड और स्टेशनों पर कड़ी नज़र रखी जाएगी. यहां एंटी रोमियो स्क्वॉड के पुलिस वाले सादे कपड़ों में तैनात किए जायेंगे. इस बार इन्हें शरीर पर लगाने वाले कैमरे भी दिए जायेंगे. मनचलों ने अगर पुलिसवालों से बदसलूकी की तो उनकी करतूत कैमरे में क़ैद हो जायेंगी. एंटी रोमियो के हर स्क्वॉड में महिला पुलिस कर्मियों को भी रखा जायेगा. इस बार ग्रामीण इलाक़ों के गर्ल्स स्कूलों और कॉलेजों के आसपास भी एंटी रोमियो दस्ता सादे ड्रेस में मनचलों की खबर लेगा.

सभी स्कूल और कॉलेज में अब एक शिकायत पेटी रखना ज़रूरी कर दिया गया है. कोई भी लड़की या महिला किसी भी तरह की छेड़खानी की शिकायत लिख कर पेटी में रख सकती है. हर पुलिस थाने में अलग से रजिस्टर रखा जायेगा. जिसमें महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का ब्यौरा रहेगा. हर हफ़्ते ऐसे मामलों पर बैठक होगी. केस की जांच कहां तक पहुंची, क्या कार्रवाई हुई? ये सब बताना पड़ेगा.

कई बार ऐसा भी होता है कि लड़के अपने दोस्तों के उकसाने पर छेड़खानी करते हैं. या फिर किसी लड़की का पीछा करने लगते हैं. ऐसे मामलों में ज़रूरत पड़ने पर उनकी काउन्सलिंग भी की जायेगी. एंटी रोमियो दस्ते को मनचलों की फ़ोटो खींच कर एल्बम बनाने को भी कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget