एक्सप्लोरर

अनंत सिंह ने जारी किया वीडियो, कहा- गिरफ्तारी से नहीं डरता, तीन चार दिन में सरेंडर कर दूंगा

पुलिस ने 16 अगस्त को अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47 और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. अनंत सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वे गिरफ्तारी से नहीं डरते और अगले तीन चार दिन में कोर्ट में सरेंडर कर देंगे.

पटना: बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह अब तक फरार हैं. बिहार पुलिस अनंत सिंह को ढूंढ निकालने में नाकाम है. घर से एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने के बाद फरार हुए मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते और अगले तीन-चार दिन में अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर 16 अगस्त को छापेमारी कर एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. अनंत सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है. फरार अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा, ‘‘मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता. मेरा एक दोस्त बीमार है जिसे देखने मैं आया हूं. तीन-चार दिन लगेंगे. यहां से जाने पर चौथे दिन पटना शहर स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करूंगा और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दूंगा.’’

विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से समय दिए जाने का आग्रह किया लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया. पुलिस ने विधायक के सरकारी आवास से एक मोबाइल फोन जब्त करने के अलावा एक तलवार भी बरामद की थी जो अनंत सिंह की बताई जाती है. उधर अपने पैतृक घर से हथियार और अन्य चीजें बरामद होने को अनंत सिंह ने साजिश बताया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे मुंगेर से लोकसभा सांसद ललन सिंह का हाथ है.

अनंत सिंह ने दावा किया कि वह पिछले 14 साल से उस मकान में नहीं रह रहे हैं और उनके दुश्मन और उनके घर का एक ही भूखंड है. उन्होंने अपने घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा तोड़फोड किए जाने का आरोप लगाते हुए 17 अगस्त को कहा था कि छापेमारी की उन्हें सूचना नहीं दी गयी और इस बारे में उन्हें गांव के अन्य लोगों से जानकारी मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget