एक्सप्लोरर

वायरल सचः डंके की चोट पर नेता का 'चुनावी लूट' वाले वीडियो की सच्चाई!

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर नेता का एक वायरल वीडियो चौंकाने वाला है. नेता चुनाव से पहले कह रहा है कि 'हां मैं जनता का लूटने आ रहा हूं.' इस वीडियो में शख्स कह रहा है,''मुझे पैसा कमाना है, इनवेस्ट करना है. मुझे विधायक बनकर सारी सुविधाओं का फायदा उठाना है. मैं भी कमा रहा हूं पैसे, कमाने के लिए आया हूं.जनता को बेवकूफ किस तरह बनाना है और वोट कैसे लेना है ये मैं सोचूंगा, दिमाग लगाऊंगा. भाई, इतने बड़े हिन्दुस्तान में, सवा सौ करोड़ जनता को बेवकूफ बना कर कोई बन्दा प्रधानमंत्री बन जाता है तो उसमें कोई काबिलियत तो होगी जनता को बेवकूफ बनाने की. मैं भी बेवकूफ बनाऊंगा.''

ये वीडियो वॉट्सऐप पर घूम रहा है और इस वीडियो के साथ ही इनका पता ठिकाना बताया जा रहा है दावा है कि नेता जी का नाम चौधरी गोपाल सिंह धाकड़ है और ये आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं. वायरल मैसेज में गोपाल सिंह धाकड़ को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बताया जा रहा है.

वायरल सचः डंके की चोट पर नेता का 'चुनावी लूट' वाले वीडियो की सच्चाई!

दावा है कि गोपाल सिंह धाकड़ से जब सवाल हुआ कि वो चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं तो जवाब में उन्होंने जनता को लूटने वाला अपना पूरा प्लान ही पेश कर दिया.

इस एक मिनट 28 सेकेंड के वायरल वीडियो में चौधरी साहब ने सबकुछ बताया है कि वो चुनाव पैसे के लिए लड़ रहे हैं. जनता को लूटने के लिए लड़ रहे हैं और विधायक फंड से मिलने वाले पैसे को अपनी बपौती समझते हैं.

इस वीडियो का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज की टीम आगरा पहुंची. हमने सबसे पहले ये पता लगाने की कोशिश की कि आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से क्या गोपाल सिंह धाकड़ नाम का व्यक्ति समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है. ऐसा कोई प्रत्याशी है भी या नहीं। इस तहकीकात में हमें गोपाल सिंह धाकड़ का हलफनाम मिला जो उन्हें नामांकन दाखिल करते वक्त भरा था. इस हलफनामे से हमें कुछ जरूरी जानकारियां मिली जैसे गोपाल सिंह धाकड़ शादीशुदा हैं,वो बारहवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं और संपत्ति के नाम पर हाथ में बैंक में दोनों जगह मिलाकर उनके पास ढाई लाख रुपए हैं.

यानि गोपाल सिंह धाकड़ चुनाव लड़ रहे हैं ये साफ हो चुका. एबीपी न्यूज ने र गोपाल सिंह धाकड़ को ढूंढने की कोशिश की और वो आगरा दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दिए. वो अपनी टीम के साथ लोगों से मिल रहे थे और उनसे वोट देने की अपील कर रहे थे.

चौधरी गोपाल सिंह धाकड़ आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ रहे थे ये तो साफ हो चुका था लेकिन किसके टिकट पर लड़ रहे थे ये साफ होना बाकी था जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गोपाल सिंह धाकड़ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं.

उनका समाजवादी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन फिर सवाल ये उठा था कि अगर वो निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्होंने जनता को लूटने वाला बयान क्यों दिया. ये सवाल हमने सीधे गोपाल सिंह धाकड़ से ही पूछा. उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से अपना बयान दोहराया और ये भी समझाया कि वो ऐसा बयान क्यों दे रहे थे.

गोपाल सिंह धाकड़ उलटबयानी के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाना चाहते हैं. गोपाल सिंह ये बताना चाहते हैं कि जो जनता के हित का वादा करते हैं वो क्या करते हैं और जो जनता को लूटने की बात कर रहा है वो क्या करेगा. हालांकि जनता वहां की जनता उनके इस बयान से बिलकुल भी खुश नहीं है.

ये गोपाल सिंह धाकड़ के जनता के दिल तक पहुंचने का अपना तरीका है ये कितना कामयाब होगा ये तो बाद की बात है. गोपाल सिंह धाकड़ अपनी धुन में मस्त हैं उन्हें अपने बयान में कुछ भी गलत नहीं लगता. वो अभी भी पूरे कॉन्फिडेंस में हैं कि वो जनता को लूटने के लिए चुनाव जीतना चाहते हैं हालांकि जिनसे एबीपी न्यूज ने बात की उन्होंने साफ कहा कि वो ऐसे उम्मीदवार को वोट बिल्कुल नहीं देंगे.

वायरल सचः डंके की चोट पर नेता का 'चुनावी लूट' वाले वीडियो की सच्चाई!

पड़ताल में सामने आया है कि जनता को लूटने का दावा करने वाला गोपाल सिंह धाकड़ का वीडियो सच है और लगता है कि वो व्यंग्य कर रहे थे. लेकिन समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बताने वाला दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget