एक्सप्लोरर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मिले न्याय: एमनेस्टी इंटरनेशनल

भीम आर्मी के नेता आजाद को मई 2017 को सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में उसी साल जून में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में गिरफ्तार किया गया था.

लखनऊ: ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया‘ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत पिछले करीब एक साल से जेल में बंद ‘भीम आर्मी’ नेता चंद्रशेखर आजाद ‘रावण‘ के खिलाफ मुकदमे की जल्द से जल्द सुनवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है.

एमनेस्टी इंटरनेशनल इण्डिया की कार्यक्रम निदेशक अस्मिता बासु और भीम आर्मी के राष्ट्रीय संयोजक विनय रतन सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चंद्रशेखर आजाद को जेल गए एक साल हो गया. वहीं पिछली दो नवम्बर से वह रासुका के तहत जेल में हैं.

मानवाधिकार के लिए लड़ने वालों की आवाज दबाने के लिए कई बार रासुका का दुरुपयोग किया जाता है

अस्मिता ने कहा कि भारत में मानवाधिकार के लिए लड़ने वालों की आवाज दबाने के लिए कई बार रासुका का दुरुपयोग किया जाता है. इसके तहत सुरक्षा-व्यवस्था के नाम पर किसी को भी 12 महीने तक प्रशासनिक हिरासत में रखा जा सकता है. एमनेस्टी इंटरनेशनल और भीम आर्मी की मांग है कि आजाद के खिलाफ चल रहे मामले में जल्द से जल्द सुनवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए.

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के अभियान का देश भर में एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आजाद की रिहाई की मांग करने के एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के अभियान का देश भर में एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया है. मिस्ड कॉल पर आधारित यह मुहिम चार अप्रैल को शुरू की गयी थी.

इस मौके पर मानवाधिकार कार्यकर्ता एस. आर. दारापुरी ने प्रदेश पुलिस पर भीम आर्मी के लोगों को जानबूझकर का निशाना बनाने और एकपक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया.

आजाद को सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था 

बता दें कि भीम आर्मी के नेता आजाद को मई 2017 को सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में उसी साल जून में हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें दो नवम्बर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी लेकिन जेल से रिहा होने से पहले ही उन्हें रासुका के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
लुधियाना में सड़क बनी मौत का गड्ढा! 20 फीट गहरे गड्ढे से सिस्टम पर उठे सवाल
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
रांची प्रोटेस्ट में बवाल, विधानसभा मार्च के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दिपके ने बताया
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?
पंजाब: BJP से अलायंस की अटकलों के बीच सुखबीर सिंह बादल ने PM से मिलकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget