एक्सप्लोरर

इन नारों से बीजेपी मुस्लिमों को डरा और चिढ़ा रही है?

नई दिल्ली: यूपी में तीसरे दौर से मुस्लिमों को लेकर बीजेपी के जो आक्रामक रुख दिखाया वो आज गोरखपुर में भी दिखा. अमित शाह का रोड शो मुस्लिम इलाकों की गलियों से होकर गुजरा तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगा दिए. मुस्लिमों को मोदी, अमित शाह के नारे से तो कोई एतराज नहीं हुआ लेकिन जयश्री राम के नारे उन्हें धमकी जैसे लगे. सवाल ये है कि श्मशान-कब्रिस्तान, कसाब और जयश्री राम के नारों से बीजेपी मुस्लिमों को डरा और चिढ़ा रही है? छठे दौर का चुनाव प्रचार खत्म होने के कुछ घंटे पहले गोरखपुर की गलियों में अमित शाह के रोड शो में जयश्री राम के नारे गूंजे. गलियां वो थी जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम बसते हैं. मुस्लिमों को बीजेपी के राजनीतिक नारों से एतराज नहीं हुआ लेकिन जयश्री राम के नारे उन्हें चिढाने वाले लगे. जिस गोरखपुर में अमित शाह ने रोड शो किया उसी गोरखपुर के सांसद हैं योगी आदित्यनाथ. खुले तौर पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलते रहते हैं. सवाल पूछा जा रहा है कि कहीं मुस्लिमों के इलाके में जय श्रीराम के नारे डराने या चिढाऩे के लिए तो नहीं लगाए गए? योगी दिली इच्छा रखते हैं कि समाजवादी पार्टी हार जाए लेकिन उनकी इस ख्वाहिश में भी मुस्लिम विरोध का जहर घुला हुआ है. तीसरे दौर के चुनाव के दिन से बीजेपी के नेता मुस्लिमों को चुभने वाले बयान दे रहे हैं. शुरूआत फतेहपुर की रैली से खुद पीएम मोदी ने की थी. मोदी बोले तो अमित शाह को भी कसाब याद आय़ा. साक्षी महाराज को भी कब्रिस्तान से रहने की जमीन घटने की फिक्र होने लगी. मुस्लिमों को चिढ़ाने की बीजेपी की इस चाल ने विरोधियों को मुद्दा थमाया हुआ है. मायावती, अखिलेश, डिंपल यादव बीजेपी के खिलाफ जनता को भड़काने के लिए मुद्दे को कैश कराने की कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. 19-20 प्रतिशत मुस्लिम वोट नहीं देंगे या उनके वोट नहीं देने से हार जाएंगे, ये सब सोचकर बीजेपी नहीं चलती. बीजेपी के मुस्लिम विरोधी बयानों से फायदा बीएसपी-समाजवादी पार्टी को मिलना चाहिए. बीजेपी को इसका भी मलाल नहीं. उसका गणित तो ये कहता है कि जयश्री राम के नारे 80 फीसदी हिंदुओं के वोट दिलाने के लिए काफी हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
Datia By-election Result Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget